/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/08/zDro5L4QrcIxPRVBhCi7.jpg)
पाकिस्तान, वाईबीएन नेटवर्क
पाकिस्तान से एक रेव पार्टी का वीडियो वायरल हो रहा है। रेव पार्टीपर छापा पड़ने के बाद खलबली मच गई है। खबर हैं कि इस रेव पार्टी में पाकिस्तानी सेना के उच्चाधिकारियों और राजनेताओं के बच्चे शामिल थे। वीडियो वायरल होने के बाद मामला और बढ़ गया। दरअसल ये वीडियो पुलिस ने ही बनाया था और सोशल मीडिया पर डाल दिया था। अब इस वीडियो के मामले में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एक्शन ले लिया गया है।
पाकिस्तान:
— Dr. Anita Vladivoski (@anitavladivoski) April 7, 2025
कसूर फार्म हाउस में रेव पार्टी में पकड़े गए 30 लड़कों और 25 लड़कियों को मुस्तफाबाद पुलिस स्टेशन ले जाया गया।
इनमें से कई पाक सेना के अधिकारियों और पीएमएलएन राजनेताओं के बच्चे थे। SHO और IO को निलंबित कर दिया गया.
बुर्का और हिजाब बस ग़रीब मुसलमानों के लिए है🙄 pic.twitter.com/k0YGxkwZQ2
30 लड़के और 25 लड़कियां शामिल
दरअसल, ये पार्टी पाकिस्तान के कसूर में स्थित एक फार्महाउस में रेव पार्टी आयोजित की गई थी। पुलिस ने सूचना पर फार्महाउस में छापा मारा तो कुल 55 युवा अवैध रूप से पार्टी में शामिल थे। इनमें 30 लड़के और 25 लड़कियां शामिल थी। सभी को हिरासत मे लेकर मुस्तफाबाद पुलिस स्टेशन ले जाया गया। वहीं पर उनके वीडियो रिकार्ड किए गए है।
राजनीतिक पार्टी के सदस्यों के बच्चे
बता दें, युवक और युवतियों का वीडियो इंटरनेट पर शेयर किया गया। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक-युवतियों ने अपना चेहरा छुपाने की कोशिश कर रहे है, उन्हें कैमरे के सामने लाया गया। पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट पाकिस्तान ऑब्जर्वर में बताया गया है कि पकड़े गए कई युवा पाकिस्तान के हाई रैंकिंग सैन्य अधिकारियों और सत्ताधारी पीएमएल-एन राजनीतिक पार्टी के सदस्यों के बच्चे हैं।
दो पुलिस अधिकारी सस्पेंड
वायरल क्लिप में पुलिस अधिकारी हिरासत में लिए गए युवक-युवतियों को फिल्ममाते नजर आ रहे हैं। उन्हें कैमरे में देखने के लिए मजबूर कर रहे हैं। पुलिस की इस कार्रवाई की आलोचना होने लगी। लोग इसे निजता और गिरमा का उल्लंघन बताने लगे। जिसके बाद स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) और जांच अधिकारी दोनों को निलंबित कर दिया गया।