/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/22/houthi-rebels-ready-to-attack-us-warships-2025-06-22-13-17-13.jpg)
Photograph: (Google)
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। US- Iran War: यमन के हूती विद्रोहियों ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि वे रेड सी (लाल सागर) में मौजूद सभी अमेरिकी जहाजों और युद्धपोतों पर हमला करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हूती प्रवक्ता ने यह चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अमेरिका ने क्षेत्रीय मामलों में हस्तक्षेप बंद नहीं किया, तो उसका गंभीर सैन्य परिणाम भुगतना पड़ सकता है।
अमेरिका और ईरान समर्थित समूहों में बढ़ रहा तनाव
Iran-US confrontation: हूती विद्रोहियों का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और ईरान समर्थित समूहों के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। रेड सी में पहले ही कई जहाजों को निशाना बनाया जा चुका है, जिससे वैश्विक व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हूती अपने इस ऐलान पर अमल करते हैं तो यह मध्य पूर्व में एक और बड़े संघर्ष की शुरुआत हो सकती है। अमेरिकी नौसेना ने अब तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
अमेरिकी हमलों पर ईरानी प्रतिक्रिया के संकेत समझिए
us iran war: अमेरिका की ओर से ईरान के परमाणु ठिकानों पर किए गए हमलों के विरोध में ईरान की ओर से धमकी दी गई है कि ट्रंप ने युद्ध शुरू किया है और इसे खत्म हम करेंगे। ऐसे में साफ है कि आने वाले दिनों यह संघर्ष और बढ़ने वाला है। इसके साथ ही वैश्विक स्तर पर बढ़ रही हलचल कुछ नए गुल भी खिला सकती है। यदि ऐसा हुआ तो इजरायल- ईरान के बीच शुरू हुआ यह संघर्ष अमेरिकी दखल के बाद विकराल रूप भी ले सकता है।
iran israel war | Iran Israel conflict 2025
Advertisment