/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/24/dLTPcVYHdZ1hIXWRAtDw.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन स्पोर्ट्स।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/21/bareilly-ad-2025-07-21-19-51-55.jpg)
एक ऐसा खिलाड़ी जो विकेट के पीछे से मैच पलट देता है। ये जुमला सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी के लिए ही कहा जा सकता है। 43 साल की उम्र में भी माही में वही चुस्ती फुर्ती नजर आती है। आईपीएल 2025 के मुम्बई और चेन्नई के खिलाफ खेले गए मैच में धोनी ने सूर्यकुमार यादव को महज .12 सेकंड में स्टम्प कर दिया। धोनी ने गिल्लियों को उड़ाने में सेकंड के आठवें हिस्से से भी कम का समय लिया। इस नजारे ने फिर से वही पुरानी याद ताजा कर दी।
धोनी ने आईपीएल में की 44वी स्टंम्पिंग
सूर्यकुमार नूर अहमद की गेंद पर शॉर्ट खेलने के प्रयास में जैसे ही क्रीज से बाहर निकले, विकेट के पीछे खड़े धोनी ने अपने पुराने अंदाज में बेल्स उड़ा दीं। यह आईपीएल में धोनी की 44वीं स्टंपिंग थी। इसके साथ ही धोनी आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा स्टंप करने वाले विकेटकीपर भी बन गए हैं।
- THE REFLEXES OF MS DHONI AT 43. 🥶
— Nitesh Prajapati (@itsmenitesh04) March 23, 2025
- 0.12S for that Sky stumping. 🤯
- MS Dhoni behind the stumps 🫡🙌.#MSDhoni𓃵#IPL2025#TATAIPL2025#CSKvsMI#stumpingpic.twitter.com/YLBMHgqjEx
दिग्गजों ने की धोनी की तारीफ
धोनी की स्टंम्पिंग देखकर कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। पूर्व CSK टीममेट मैथ्यू हेडन ने कहा, "वह (धोनी) आज बेहतरीन थे। ऐसी गेंदों को कलेक्ट करना भी थोड़ा कठिन होता है क्योंकि गेंद के एंगल में बल्लेबाज़ भी आ जाता है। लेकिन उन्होंने स्टंपिंग में फुर्ती की तेज़ी दिखाई। वह अब भी बेहतरीन हैं।"
सिद्धू ने धोनी को बताया पुरानी शराब
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा "43 साल की उम्र में भी वह सर्वश्रेष्ठ हैं। वह पुरानी शराब की तरह हैं जो समय के साथ बेहतर होती जा रही है। उनकी फिटनेस पर गौर करें। एक विकेटकीपर का टिके रहना इस पर निर्भर करता है और धोनी की तकनीक और उनका सहज क्रियान्वयन, दोनों ही उल्लेखनीय हैं। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने जो सम्मान अर्जित किया है, वह वाकई आश्चर्यजनक है।"