Advertisment

Rohit Sharma ने वानखेड़े पर जड़ा 'स्‍पेशल सैकड़ा', ऐसा करने वाले पहले बल्‍लेबाज बने

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक और खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। यह रिकॉर्ड उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान बनाया।

author-image
Suraj Kumar
Rohit shama, MI, IPL
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्‍ली, वाईबीएन स्‍पोर्ट्स। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा( rohit sharma) ने एक और खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वह मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। साथ ही, उन्होंने एक ही मैदान पर 100 छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की एलीट लिस्ट में भी जगह बना ली है। यह रिकॉर्ड उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद(srh) के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान बनाया।

Advertisment

एक ही मैदान पर 100 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

इस उपलब्धि के साथ रोहित शर्मा ऐसे चौथे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने IPL में किसी एक मैदान पर 100 या उससे ज्यादा छक्के लगाए हों। उनसे पहले यह कारनामा विराट कोहली, क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स कर चुके हैं। इन तीनों खिलाड़ियों ने RCB के होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में यह रिकॉर्ड बनाया था।

टॉप-3 में हैं चिन्नास्वामी में 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

Advertisment

IPL में एक मैदान पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम पर दर्ज है। कोहली ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 130 छक्के जड़े हैं। वहीं, लिस्ट में दूसरे नंबर पर क्रिस गेल का नाम है, जिन्होंने 127 सिक्स लगाए। तीसरे नंबर पर एबी डिविलियर्स हैं और उन्होंने भी चिन्नास्वामी में ही 118 सिक्स लगाए हैं।

IPL 2025 में रोहित का प्रदर्शन भले ही बहुत बड़ा ना रहा हो, लेकिन वह लगातार नए रिकॉर्ड्स बना रहे हैं। वानखेड़े में उनका बल्ला खूब चलता है और इस मैदान पर वह अबतक सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं।

रोहित शर्मा का IPL करियर:

Advertisment

रोहित शर्मा ने अब तक IPL में कुल 263 मैच खेले हैं। उन्होंने 131.34 की स्ट्राइक रेट से 6710 रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 29.43 का है। IPL में उन्होंने अब तक कुल 286 छक्के लगाए हैं। वह IPL इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। अगर विदेशी और भारतीय दोनों खिलाड़ियों को मिलाकर देखा जाए तो रोहित इस लिस्ट में क्रिस गेल (357 छक्के) के बाद दूसरे नंबर पर हैं।

rohit sharma srh IPL
Advertisment
Advertisment