नई दिल्ली, वाईबीएन स्पोर्ट्स। मुंबई इंडियंस के धाकड़ बल्लेबाज सूर्याकुमार यादव ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दरअसल अब सूर्या एक सीजन में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था। उन्होंने साल 2010 में 618 रन बनाए हैं। अब यह खास रिकॉर्ड पूरी तरह से सूर्यकुमार यादव के नाम हो गया है। उनका यह प्रदर्शन दिखाता है कि वे ना सिर्फ बड़े शॉट्स खेलने में माहिर हैं, बल्कि लगातार अच्छा खेल दिखाकर टीम के लिए स्थिरता भी ला सकते हैं। आने वाले मैचों में फैंस की नजरें एक बार फिर सूर्या पर रहेंगी कि क्या वह इस शानदार सिलसिले को और आगे बढ़ा पाएंगे।
सूर्यकुमार का तगड़ा रिकॉर्ड
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में उन्होंने एक बार फिर से 25 से ज्यादा रन बनाए। यह उनका लगातार 14वीं बार 25+ स्कोर है। टी20 क्रिकेट में अब यह एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के टेम्बा बावुमा के नाम था। सूर्यकुमार यादव की शानदार फॉर्म से मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचने में मदद मिली है। उन्होंने 500 से ज्यादा रन बनाए हैं और ऑरेंज कैप की रेस में भी बने हुए हैं। उनकी टीम टॉप-2 में जगह बनाने की कोशिश कर रही है। इससे पहले यह रिकॉर्ड टेम्बा बावुमा के नाम था, जिन्होंने 13 मैचों में ऐसा किया था। बावुमा ने 2019 और 2020 में यह रिकॉर्ड बनाया था। सूर्या ने मुंबई इंडियंस के लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले साल टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं था, लेकिन इस बार सूर्या की वजह से टीम प्लेऑफ में पहुंच गई है
मुंबई इंडियंस के लिए सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने
सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस (MI) के लिए एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले प्लेयर बन गए हैं। वह मौजूदा सीजन में 14 मैचों में 32 सिक्स ठोक चुके हैं। सूर्या ने यह रिकॉर्ड पंजाब किंग्स के खिलाफ अर्धशतकीय पारी के दौरान अपने नाम किया। उन्होंने जयपुर के मैदान पर 39 गेंदों में छह चौकों और दो छक्कों के दम पर 57 रनों की पारी खेली।
सात विकेट से हारी मुम्बई इंडियंस
मुम्बई इंडियंस को पंजाब किंग्स के हाथों 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी मुम्बई ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने सबसे अधिक 57 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब ने 3 विकेट खोकर यह टारगेट हासिल कर लिया। इस जीत के साथ पंजाब ने टॉप 2 में जगह बना ली है। जबकि मुम्बई को 29 मई को एलिमिनेटर मुकाबला खेलना होगा।