Advertisment

Bihar Teacher Vacancy 2025: टीचर के 1.2 लाख पदों पर होगी भर्ती, BPSC जल्‍द जारी करेगा नोटिफिकेशन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने BPSC TRE 4.0 के जरिए 1.20 लाख शिक्षकों की भर्ती का आदेश दिया है। इसमें बिहार की महिलाओं को 35% आरक्षण मिलेगा। जल्द ही रिक्तियों की गणना कर BPSC नोटिफिकेशन जारी करेगा।

author-image
Suraj Kumar
bihar teacher vacancy 2025
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्‍ली, वाईबीएन डेस्‍क। बिहार में टीचर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए इस बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्‍य में चौथे चरण की टीचर भर्ती के लिए आदेश जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्‍यम से बिहार के 1.2 लाख टीचर के पद भरे जाएंगे। इस बार की भर्ती से महिला वर्ग को भी विशेष लाभ होगा, क्‍योंकि इस भर्ती में महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। 

मुख्‍यमंत्री ने किया ट्वीट 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आधिकारिक X हैंडल से BPSC TRE 4.0 भर्ती को लेकर अहम जानकारी साझा की गई है। पोस्ट के अनुसार, उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की सभी रिक्तियों की त्वरित गणना की जाए और जल्द से जल्द TRE 4 परीक्षा आयोजित कर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाए। साथ ही सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि 35% महिला आरक्षण का लाभ केवल बिहार की मूल निवासी महिलाओं को ही मिलेगा।

जल्‍द जारी होगा नोटिफिकेशन 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों में खाली शिक्षकों के पदों की गणना करेगा और इसकी रिपोर्ट बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेजेगा। इसके बाद बीपीएससी द्वारा शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE 4.0 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा और आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जानकारी के अनुसार, पहले TRE 4 के जरिए 1 लाख पदों पर नियुक्ति की योजना थी, लेकिन TRE 3 के दौरान लगभग 20 हजार पद खाली रह गए। अब इन रिक्त पदों को मिलाकर करीब 1.20 लाख पदों पर भर्ती की जा सकती है।

Advertisment

अब तक इतने पदों पर हो चुकी है भर्ती 

अब तक तीन चरणों में शिक्षकों की भर्ती हो चुकी है। TRE 1 में 1.70 लाख, TRE 2 में 70 हजार और TRE 3 में 87,774 पदों पर भर्ती निकाली गई थी, जिसमें से 66,603 पदों पर ही नियुक्ति हो पाई थी। बाकी पद अब TRE 4 में जोड़े जाएंगे। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया जल्द ही बीपीएससी द्वारा नोटिफिकेशन के जरिए जारी की जाएगी।

Advertisment
Advertisment