Advertisment

Kanpur : भाजपा का "उत्सव अभियान", सरकार की उपलब्धियों का होगा प्रचार

भाजपा ने योगी सरकार के 8 साल पूरे होने पर 14 अप्रैल तक उत्सव अभियान चलाने की योजना बनाई है। घर-घर संपर्क अभियान, लाभार्थी कैंप और विकास गोष्ठी के जरिए सरकार की उपलब्धियों का प्रचार होगा।

author-image
Vibhoo Mishra
kanpur
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

कानपुर, वाईबीएन संवाददाता। 

Advertisment

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर भाजपा 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती तक सरकार की उपलब्धियों का उत्सव अभियान चलाएगी। इस अभियान में अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित  किए जाएंगे। 
इस बाबत सोमवार को साउथ के केशवनगर स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह की अध्यक्षता में कार्यशाला हुई। इसमें प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनी। कार्यशाला में मुख्य वक्ता कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की आठ वर्ष की उपलब्धिययों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी दो चरणों में घर-घर संपर्क अभियान चलाएगी। संपर्क के दौरान पार्टी कार्यकर्ता योगी सरकार की उपलब्धियों वाला पत्रक, हैंड बिल, बुकलेट और स्टीकर बांटकर लोगों को भाजपा सरकार के 8 साल के कार्यों की जानकारी देंगे।

ये होंगे चरण

  • पहला चरण: 28 से 30 मार्च
  • दूसरा चरण: 6 से 9 अप्रैल
Advertisment

6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ता अपने अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को एक-एक शक्ति केंद्र की जिम्मेदारी दी गई है। विधानसभा स्तर पर एक विकास गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें सरकार की 8 वर्ष की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। 

विशिष्ट अतिथि रहेंगे शामिल

कार्यक्रम में सभी वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधि सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख आदि को आमंत्रित किया जाएगा। प्रबुद्ध वर्ग तक योगी सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने के लिए जिला स्तर पर एक प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। 

Advertisment

महिला मोर्चा का विशेष अभियान

इस दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ता घर घर जाकर लाभार्थी महिलाओं से संपर्क करेंगी। इसके अलावा 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती बूथ स्तर पर मनाई जाएगी। कार्यक्रम में भाजपा सरकार द्वारा सामाजिक न्याय एवं सामाजिक समरसता विषयों पर किए गए कार्यों के बारे में बताया जाएगा।

200 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

Advertisment

भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि सरकार की उपलब्धियों के उत्सव अभियान में पार्टी के वर्तमान एवं पूर्व 200 पदाधिकारियों को लगाया गया है। सभी पदाधिकारियों को एक-एक शक्तिकेंद्र की जिम्मेदारी दी गई है। घर-घर संपर्क अभियान में वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारीयो के साथ-साथ बूथ कमेटी के सदस्य अपनी सहभागिता निभाएंगे।

विशेष आयोजन

  • 25 मार्च: छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय
  • 26 मार्च: चंद्रशेखर आज़ाद कृषि विश्वविद्यालय
  • 27 मार्च: नवीन सभागार, सरसैया घाट

इन स्थानों पर लाभार्थी पंजीयन कैंप, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट स्टॉल, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, लाभार्थी मेला एवं सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी आयोजित होगी।

कार्यशाला में शामिल नेता

कार्यशाला में प्रमुख रूप से राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता, सुनील तिवारी, जय प्रकाश कुशवाहा, रामबहादुर यादव, विनोद मिश्रा, जसविंदर सिंह, अर्जुन बेरिया, मनीष त्रिपाठी, प्रकाश वीर आर्य, पप्पू पंडित, राजन चौहान, वंदना गुप्ता, संजय कटियार, अर्चना आर्या, अनुराग शुक्ला, वीरेंद्र दिवाकर, संजीव बेरी, दीपू पासवान, दिव्यांशु बाजपेयी आदि मौजूद रहे। 

bjp bjp news Kanpur News BJP meeting news kanpur kanpur news today
Advertisment
Advertisment