Advertisment

Ganga स्नान से रोका तो सिपाहियों पर 10 युवकों ने कर दिया हमला, FIR दर्ज कर तलाश में जुटी Police

होली के दिन कोहना थाना क्षेत्र के गंगा बैराज क्षेत्र पर गंगा स्नान से रोकने पर कुछ युवकों ने दो पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला कर दिया। सिपाही अरुण अत्री और जयराम ने कल्लूपुरवा घाट पर गंगा में नहाने जा रहे युवकों को रोका था।

author-image
Jyoti Yadav
एडिट
कोहना थाना
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

कानपुर, वाईबीएन संवाददाता (कौस्तुभ मिश्रा)

गहरे पानी में जाने से रोकने पर दो सिपाहियों को अधमरा करने वाले हमलावर दरअसल मछुआरे थे। ये मछलियों का अवैध शिकार करते हैं। उस दिन भी गहरे पानी में मछलियों का शिकार कर रहे थे। पुलिस की टोकाटाकी पर ऐसा बिफरे कि दो सिपाहियों को अस्पताल पहुंचा दिया।  

एक नामजद समेत दस पर एफआईआर 

होली के दिन कोहना थाना क्षेत्र के गंगा बैराज क्षेत्र के कल्लूपुरवा घाट पर गहरे पानी में जा रहे लोगों को देखकर पुलिस को लगा था कि ये स्नान करने वाले हैं। गहरे पानी में जाने से रोकने पर युवकों ने दो सिपाहियों अरुण अत्री और जयराम पर जानलेवा हमला कर दिया था। इन्होंने अपने साथियों के साथ ईंट पत्थर चलाकर सिपाहियों की कार को भी क्षतिग्रस्त किया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सिपाहियों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। सिपाहियों की हालत अभी भी गंभीर है। इस मामले में एक नामजद समेत दस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। 

इसे भी पढ़ें-Kanpur news: girl murdered, हत्या कर सचेंडी में फेंका शव, युवती के बाएं हाथ में गुदा था अंग्रेजी में अ

पांच को उठाया, मुख्य आरोपी फरार 

पुलिस ने पीड़ित सिपाही की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में कोहना पुलिस ने पांच युवकों को उठाया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपी अंकित अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

Advertisment

इसे भी पढ़ें-Kanpur BJP News: जूता कांड पड़ा दीपू पर भारी, सीधे संवाद ने बचाई शिवराम की कुर्सी

पहले भी पिट चुकी है पुलिस 

सुरक्षा कारणों से लोगों के साथ टोकाटाकी में पुलिस पहले भी पिट चुकी है। कुछ महीने पहले गंगा बैराज पर एक युवती ने अपनी स्कूटी सड़क के बीच में खड़ी कर रखी थी। इससे यातायात बाधित हो रहा था। कोहना थाना के गंगा बैराज चौकी इंचार्ज ने युवती को टोका तो उसने चौकी इंचार्ज को ही चांटे जड़ दिए थे। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। कोहना पुलिस अभी तक युवती को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। 

जल्द पकड़े जाएंगे हमलावर 

इस पूरे मामले पर एडीसीपी सेंट्रल राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि घटना को अंजाम देने वालों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisment

इसे भी पढ़ें-Kanpur महापौर ने कुछ यूं दी होली की बधाई | YOUNG Bharat News

Advertisment
Advertisment