Advertisment

होली मिलन एवं कवि सम्मेलन: डंडा खाती गाय देखकर, टूटे कप में चाय देखकर...

हूलागंज व्यापार मंडल की ओर से गुरुवार को आयोजित होली मिलन एवं कवि सम्मेलन में कवियों ने एक से बढ़कर एक रचनाएं सुनाकर सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि अशोक शास्त्री ने की।

author-image
YBN News Kanpur
kavi sammelan

Photograph: (young Bharat)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

कानपुर, वाईबीएन संवाददाता। 

हूलागंज व्यापार मंडल की ओर से गुरुवार को आयोजित होली मिलन एवं कवि सम्मेलन में कवियों ने एक से बढ़कर एक रचनाएं सुनाकर सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि अशोक शास्त्री ने की। प्रतिष्ठित कवि दीप कुमार शुक्ला के कवि सम्मेलन के मंच का संचालन किया। 

कवि राजेंद्र अवस्थी ने किया मां वीणावादिनी को नमन 

कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात सुपरिचित कवि राजेन्द्र अवस्थी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कवि संजीव मिश्र ने अपनी रचना- चल चल री सजनी मेला दिखाऊं गंगा घाट का प्रस्तुत कर मेले का सुंदर चित्रण किया। 

डंडा खाती गाय देखकर, टूटे कप में चाय देखकर... 

वरिष्ठ कवि अशोक शास्त्री ने अपनी रचना- डंडा खाती गाय देखकर, टूटे कप में चाय देख कर, शहर गया था, शहर से भगा, प्रस्तुत कर शहर की विसंगतियों को रेखांकित किया। कवि राजेन्द्र अवस्थी ने- एक बात पूछता हूं बताओ न राम जी, बीते दिनों कि याद न आती क्या राम जी,   प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। 

होली रंगों का त्योहार, मनाओ झूम झूम कर यार

कवि सम्मेलन में दीप कुमार शुक्ला ने- होली रंगों का त्यौहार, मनाओ झूम झूम कर यार, प्रस्तुत कर वातावरण को होलीमय बना दिया। काव्य संध्या की इस श्रृंखला को कवि राज कुमार सचान ने भी हास्य व्यंग की रचनाओं से सराबोर किया। 

Advertisment

ये लोग रहे मौजूद 

इस अवसर पर विधायक अमिताभ बाजपेई, मुकुंद मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, सुनील बजाज अध्यक्ष कानपुर उद्योग व्यापार मंडल, रामेश्वर गुप्ता लालाभैया, राकेश सिंह, सुशील गुप्त, महेंद्र गुप्त एवं स्थानीय व्यापार मंडलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। 

Advertisment
Advertisment