/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/21/21-a2-2025-10-21-13-16-16.jpeg)
टेनरी में लगी भीषण आग। Photograph: (सोशल मीडिया)
कानपुर, वाईबीएन संवाददाता। दीवाली के दिन कानपुर में दो जगह भीषण अग्निकांड होने से अफरातफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर भागने लगे। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। पहली घटना जाजमऊ के वाजिदपुर में हुई।
यहां स्थित एक टेनरी के लेदर स्टोर में रात को जलता हुआ रॉकेट जा घुसा। इससे लगी आग ने लेदर स्टोर में रखे सामान को धीरे धीरे पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयंकर थी कि इसके लपटें एक किमी दूर से भी दिखाई दे रही थीं। टेनरी के स्टाफ ने पहले खुद आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
एल्युमिनियम फैक्ट्री में देर शाम भीषण आग
कल्याणपुर। अग्निकांड की दूसरी घटना सचेंडी क्षेत्र में हुई। यहां स्थित एक एल्युमिनियम फैक्ट्री में देर शाम भीषण आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। फैक्ट्री कर्मचारियों ने फायर इस्टिंग्युशर से आग पर काबू का प्रयास किया, लेकिन वह चले ही नहीं। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने दो घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार यह फैक्ट्री अनिल जैन नागर की है, जिसमें एल्युमिनियम गलाकर उसकी सिल्ली बनाने का काम होता है।
यह भी पढ़ें : ‘I Love Muhammad’ पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान, कही से बात
यह भी पढ़ें : स्मार्ट प्रीपेड मीटर में बड़ा गोलमाल : यूपी में महंगा, महाराष्ट्र में सस्ता
यह भी पढ़ें : ऊर्जा मंत्री को गुमराह कर रहा पावर कारपोरेशन : उपभोक्ता परिषद ने कहा- स्मार्ट प्रीपेड मीटर में राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन
Kanpur News | Kanpur News in Hindi | kanpur news today | kkanpur news today in hindi | Latest Kanpur News in Hindi | fire