Advertisment

Kanpur News : सीएम योगी की फोटो से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

पहले से ही चल रहे I LOVE MOHAMMAD विवाद के बीच यहां एक युवक ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की तस्‍वीर के साथ छेड़छाड़ कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। इस पर जूही पुलिस ने रविवार देर रात आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

author-image
Vivek Srivastav
29 a 1

आरोपी कासिम। Photograph: (सोशल मीडिया)

कानपुर, वाईबीएन संवाददाता। यूपी में पहले से ही चल रहे I LOVE MOHAMMAD विवाद के बीच यहां एक युवक ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की तस्‍वीर के साथ छेड़छाड़ कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। इस पर जूही पुलिस ने रविवार देर रात आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान परमपुरवा निवासी कासिम के रूप में हुई है। 
मिली जानकारी के अनुसार कासिम ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की फोटो से छेड़छाड़ की थी, ताकि माहौल बिगड़े। इस बारे में परमपुरवा की पार्षद विद्या वर्मा ने कासिम के खिलाफ जूही पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पार्षद का आरोप था कि छेड़छाड़ की हुई फोटो कासिम ने अपने वॉट्सऐप स्‍टे्टस पर लगाई थी। इससे इलाके का माहौल बिगड़ने की आशंका उत्‍पन्‍न हो गई थी। जूही पुलिस ने रविवार देर रात आरोपी कासिम को परमपुरवा गैस गोदाम के पास से गिरफ़्तार कर लिया। बाद में उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

महिलाओं से छेड़छाड़ में युवक गिरफ्तार

फजलगंज के दर्शनपुरवा बंबा रोड स्थित नवरात्र पंडाल के बाहर महिलाओं से छेड़छाड़ व अभद्र टिप्पणी करने वाले को एंटी रोमियो टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दर्शनपुरवा बंबा रोड निवासी मनीष तिवारी के रूप में हुई है। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह के अनुसार मनीष तिवारी के खिलाफ महिला दारोगा की तहरीर पर रिपार्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें : UP Politics : 'आई लव मोहम्मद' की आड़ में अराजकता करने वालों को 'चंड-मुंड' की तरह रौंद देंगे : सीएम योगी

यह भी पढ़ें : UP Politics : सीएम योगी बोले, कुछ लोगों को शांति पसंद नहीं आती, इनकी गर्मी शांत करने के लिए डेंटिंग-पेंटिंग जरूरी

Advertisment

यह भी पढ़ें : UP Politics : 'आई लव मोहम्‍मद' के जवाब में आया 'आई लव श्री योगी आदित्यनाथ जी' और 'आई लव बुलडोजर'

Kanpur News | Kanpur News in Hindi | kanpur news today | kkanpur news today in hindi | CM Yogi Adityanath | CM yogi | I Love Mohammad controversy I Love Muhammad 

CM yogi Kanpur News kanpur news today Kanpur News in Hindi kkanpur news today in hindi CM Yogi Adityanath I Love Muhammad I Love Mohammad controversy
Advertisment
Advertisment