/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/27/27-a-2-2025-09-27-12-07-05.png)
लखनऊ में लगे 'आई लव श्री योगी आदित्यनाथ जी' नाम से पोस्टर। Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। यूपी की सियासत इन दिनों गरमाई हुई है। 'आई लव मोहम्मद' कैंपेन से इसकी शुरुआत हुई, जवाब दिया गया आई लव महादेव, लेकिन अब इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके बहुचर्चित बुलडोजर की भी एंट्री हो चुकी है। भाजपा युवा मोर्चा लखनऊ के महासचिव अमित त्रिपाठी ने शहर के कई हिस्सों में 'आई लव श्री योगी आदित्यनाथ जी' और 'आई लव बुलडोजर' का पोस्टर लगाया है। हैरानी नहीं होगी कि आने वाले एक दो दिन में आई लव साइकिल, आई लव समाजवाद या आई लव अखिलेश यादव जैसे पोस्टर भी लखनऊ में दिखाई देने लग जाएं।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/27/27-a-3-2025-09-27-12-19-55.png)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया कड़ा एक्शन लेने का निर्देश
इससे पहले शुक्रवार को बरेली में मौलाना तौकीर रजा के आह्वान पर आई भीड़ ने जबरन मार्च निकालने का प्रयास किया। यह भीड़ 'आई लव मोहम्मद' नाम से बैनर व पोस्टर लेकर आगे बढ़ने की कोशिश कर रही थी। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। इस उपद्रव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा एक्शन लेने का निर्देश दिया है, कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है और मौलाना तौकीर रजा को भी हिरासत में लेकर अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है।
यह भी पढ़ें- निजीकरण से बिजली विभाग में बिगड़ रहा माहौल, कर्मियों को 78 दिन का बोनस देने की उठी मांग
I Love Mohammad controversy | CM Yogi Adityanath | CM yogi | bareilly | bareilly braking news | UP Political News | up politics 2025 | UP politics latest | UP politics today | UP Politics