Advertisment

Kanpur News : अखिलेश दुबे का करीबी बनकर भाजपा नेता को दी फोन पर जान से मारने की धमकी

एक स्‍थानीय भाजपा नेता को अखिलेश दुबे का करीबी बनकर फोन पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस मामले में पुलिस से गुहार लगाई है। पुलिस आयुक्‍त ने दिए जांच के आदेश।

author-image
Vivek Srivastav
08 d5

अखिलेश दुबे का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)

कानपुर, वाईबीएन संवाददाता। कानपुर के भूमाफ‍िया और अधिवक्‍ता अखिलेश दुबे के करीबी को लेकर, एक स्‍थानीय भाजपा नेता को फोन पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। भाजपा के श्रम प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक व गोविंद नगर निवासी अनिल त्रिपाठी ने इस मामले में पुलिस से गुहार लगाई है। अनिल त्रिपाठी के अनुसार धमकी देने वाले ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया। 

फोन पर ही गाली देने लगा आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार अनिल त्रिपाठी गोविंद नगर में रहते हैं और भाजपा के श्रम प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक हैं। उन्‍होंने बताया कि एक व्‍यक्ति ने फोन पर खुद को पुलिस अधिकारी बताया और पूछा कि अखिलेश दुबे के करीबी भूपेश अवस्‍थी को जानते हो? इसके बाद वह फोन पर ही गाली देने लगा। आरोपी ने धमकी दी कि घर से उठवाकर कत्‍ल करवा दूं। पीड़‍ित के मुताबिक आरोपी ने फर्जी मुकदमे लिखवाकर जेल भेजने की भी धमकी दी। आरोपी ने संगठन के कई नेताओं का नाम लेकर कहा कि उनकी तो हिम्‍मत नहीं पड़ी और तुम भूपेश अवस्‍थी के समर्थन में पत्र लिखोगे। अनिल त्रिपाठी ने बताया कि ट्रू कॉलर आईडी में दो नाम आए हैं। वहीं, इस मामले में पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने जांच के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें : Kanpur News : रनिया में प्लास्टिक फैक्‍ट्री में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, करोड़ों का माल जलकर राख

यह भी पढ़ें : Kanpur News : 104 ग्राम पंचायतों के पास 15.24 करोड़ का लेखा-जोखा नहीं, प्रधानों-सचिवों को भेजा गया नोटिस

Advertisment

यह भी पढ़ें : Kanpur News : कर्मचारियों ने AWEIL के खिलाफ खोला मोर्चा, खेल मैदान पर मुख्यालय बनाने का कड़ा विरोध

Kanpur News in Hindi | kanpur news today | kkanpur news today in hindi | Latest Kanpur News in Hindi | Kanpur crime news

Kanpur crime news Latest Kanpur News in Hindi kkanpur news today in hindi kanpur news today Kanpur News in Hindi Kanpur News
Advertisment
Advertisment