/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/02/saf-groung-2025-11-02-16-42-17.jpeg)
कर्मचारियों ने AWEIL के खिलाफ खोला मोर्चा Photograph: (YBN)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। कानपुर आर्म्स फैक्ट्री इम्प्लाइज यूनियन ने अपने ही विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन के कर्मचारियों ने कहा कि एडवांस्ड वेपन्स एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड (AWEIL) एसएएफ मैदान को दूसरे उपयोग में लेना चाहती है। इस मैदान में युवा और कर्मचारियों के बच्चे खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी करते हैं। कर्मचारी अपने वेतन से मैदान के मेंटीनेंस के लिए प्रतिमाह अंशदान भी देते हैं। डब्ल्यूईआईएल की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/02/saf-field-2025-11-02-16-51-43.jpg)
मैदान में नया मुख्यालय बनाने की तैयारी
यूनियन के अध्यक्ष अवधेश कुमार दीक्षित ने रविवार को 'यंग भारत न्यूज' को बताया कि भारतीय ऑर्डनेंस फैक्ट्रियों का मुख्यालय कोलकाता में है। इसके अंतगर्त देश भर में 41 फैक्ट्रियां काम करती थीं। कोरोना काल में इन्हें सात फैक्ट्रियों में बांट दिया गया। तब एडब्ल्यूईआईएल फैक्ट्री अस्तित्व में आई थी। उन्होंने कहा कि एसएएफ मैदान पर एडब्ल्यूईआईएल अपना नया मुख्यालय बनाना चाहती है। जबकि उसके पास और भी जमीन है।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/02/saf-field-2025-11-02-16-52-03.jpg)
कर्मचारी प्रतिमाह देते हैं अंशदान
दीक्षित ने बताया कि कर्मचारियों ने अपने खून-पसीने की कमाई से इस मैदान का निर्माण कराया है। इसके रखरखाव के लिए सैंकड़ों कर्मचारी अपने वेतन से प्रतिमाह 50 रुपये का अंशदान देते हैं। मैदान में क्रिकेट, बास्केटबॉल, तीरंदाजी सहित कई अन्य खेलों के कोर्ट हैं। यहां युवा प्रतियोगिताओं की तैयारी करते हैं। उन्होंने मैदान को कब्जे में लेने का जारी आदेश वापस लेने की मांग की है।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/02/saf-field-2025-11-02-16-53-02.jpeg)
फिट इंडिया मूवमेंट अभियान होगा प्रभावित
यूनियन के संयुक्त महामंत्री निर्भय शंकर सिंह ने कहा कि यह मैदान लंबे समय से कर्मचारियों की फिटनेस गतिविधियों के लिए भी उपयोग में लाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर मैदान को दूसरे उपयोग में लेने का आदेश जारी किया गया था। यूनियन ने इसे युवा खिलाड़ियों और कर्मचारियों के हितों के खिलाफ बताते हुए आदेश को तत्काल वापस लेने की मांग उठाई। सिंह ने कहा कि मैदान का स्वरूप बदलने से फिट इंडिया मूवमेंट अभियान को भी झटका लगेगा।
Kanpur News | kanpur news today | Latest Kanpur News in Hindi
यह भी पढ़ें- KGMU में खुलेंगे दो नए HRF काउंटर, 70 फीसदी तक छूट पर मिलेंगी दवाएं
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us