/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/30/r770FTCwwsBvvb8O1gbo.jpg)
कानपुर, वाईबीएन नेटवर्क
आईआईटी से शुरू होकर मोतीझील के बाद अब कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो का सफर जल्द करने को मिलने वाला है। अब सफर करते समय आपको स्टेशन की जानकारी वॉयस ओवर "अगला स्टेशन नयागंज है दरवाजे बाईं ओर खुलेंगे" के अलावा अब आप सफर में चित्र देखकर ही स्टेशन का अंदाजा लग जाएगा। अब हर स्टेशन कानपुर हेरिटेज थीम पर नजर आएगा।
अब मेट्रो प्रशासन स्टेशनों पर चित्रकारी उकेर रहा है, इसमें मोतीझील, चुन्नीगंज,परेड चौराहा, बड़ा चौराहा, नयागंज और घंटाघर पर यात्रियों को कानपुर का इतिहास जानने को मिलेगा।
कानपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री ने दी हरी झंडी
बीते 23 मार्च कानपुर बिठूर महोत्सव में आए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद चुन्नीगंज मेट्रो स्टेशन पहुंचे यहां भूमिगत स्टेशन का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री को कानपुर के मेट्रो स्टेशन की प्रदर्शनी देखने को मिली। स्टेशन बाई स्टेशन थीम देखकर प्रभावित हुए। हरीझंडी मिलने के बाद मेट्रो प्रशासन इस काम को धरातल में लाने के लिए जुट गया।जिसे काफी हद तक पूर्ण कर लिया गया है।
चुन्नीगंज स्टेशन में दिखेगा कारखानों का इतिहास
देश के मैनचेस्टर कहे जाने वाले कानपुर को चुन्नीगंज मेट्रो स्टेशन की दीवारों पर कल कारखानों में निर्माण को चित्रकारी से दर्शाया जाएगा, ऐतिहासिक लाल इमली मिल के निर्माण और इसके इतिहास की सुंदर थीम को देख यात्री मनमुग्ध हो सकेंगे
परेड चौराहे को भी जानेंगे लोग
परेड चौराहे पर आसपास लघु उद्योग, हस्तनिर्मित सामान बनाया और बिक्री किया जाता है। यहां के मशहूर प्रोडक्ट की खरीदारी करने व्यापारी पूरे प्रदेश आते है। मेट्रो यात्री इस क्षेत्र को जान सकें इसके लिए स्टेशन की दीवारों पर हस्त निर्मित क्राफ्ट, शिवालय में महिला सौंदर्य लेदर बैग, चूड़ियां आर्टिफिशियल ज्वैलरी को सुंदर चित्रकारी से उकेरा जाएगा। अनाउंसमेंट सुने बिना भी यात्री इन चित्रों को देखकर भी जान सकेगा कि वे परेड चौराहे पहुंच चुके हैं।
बड़ा चौराहा स्टेशन जीवनदायिनी गंगा के नाम
बात की जाए बड़ा चौराहा स्टेशन की तो यह स्टेशन मां गंगा को समर्पित होगा इस स्टेशन पर जब यात्री पहुंचेंगे तो यहां सरसैया घाट, वहां कल कल बहती मां गंगा, शाम की गंगा आरती के दृश्य सहित आस पास के रहन सहन की पेंटिंग दीवारों पर देखने को मिलेगी जो मां गंगा दर्शन के साथ सरसैया घाट का मनमोहक दृश्य होगा। वहीं सरसैया घाट कुम्हारों के कारण भी जाना जाता है। प्राचीन काल से यहां बसे हुए हैं और मिट्टी के बर्तन बनाते हैं। इनके द्वारा हस्तनिर्मित मिट्टी के बर्तन बनाने तस्वीर दीवारों पर नजर आएगी।
नयानगंज स्टेशन दर्शाएगा गंगामेला का इतिहास
बड़ा चौराहा पार करने के बाद नयागंज स्टेशन जो फूलबाग के पास बना है प्राकृतिक कलाकृतियों के रंगों से सराबोर दिखाई देगा। इसके साथ ही क्रांतिकारियों की याद में मनाए जाने वाले गंगा मेला उत्सव की थीम लोगों को भाएगी। वहीं कानपुर के प्रसिद्ध पकवानों की बात की जाए तो नाना प्रकार के लड्डू, समोसे, मिठाइयां,गरम मसाले सहित कई व्यंजनों के चित्र स्टेशन पर देखने को मिलेंगे।
घंटा घर मेट्रो स्टेशन पर क्रांतिकारियों की दिखेगी झलक
मेट्रो का आखरी स्टेशन 1857 की क्रांति में भाग लेने वाले वीरों होगा समर्पित होगा। यह मेट्रो स्टेशन अंग्रेजों से लोहा लेने वाली रानी लक्ष्मीबाई, तात्याटोपे सहित अन्य वीरों की गाथाएं पूरे स्टेशन पर चित्रों के माध्यम से दिखाई देंगी इन चित्रकारियों को देखकर लोग कानपुर के अपने वीर क्रांतिकारियों को जान सकेंगे।
क्या बोला मेट्रो प्रशासन
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन कानपुर के संयुक्त महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया की चुन्नीगंज से घंटाघर तक पांच नए स्टेशनों का निर्माण हो चुका है। संभवतः 10 से 15 दिनों के भीतर मोतीझील से घंटाघर तक मेट्रो का संचालन भी शुरू हो जाएगा जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। हर स्टेशन को इस तरह सजाया जा रहा है जिससे कानपुर वासी सहित बाहर से आने वाले मेट्रो यात्री कानपुर के इतिहास को सुनहरे चित्रों के माध्यम से पूर्ण रूप से जान सकेंगे। जिसका काम पचास से साठ प्रतिशत तक पूरा हो चुका है।