Advertisment

Kanpur News: पनकी मंदिर तिराहे से गंगागंज मोड़ तक नया मार्ग, जल्द शुरू होगा निर्माण

कानपुर में पनकी मंदिर तिराहे से गंगागंज मोड़ तक सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी ने भूमि पूजन किया। दो करोड़ की लागत से बनने वाली यह सड़क क्षेत्रवासियों के लिए सुविधाजनक होगी।

author-image
Vibhoo Mishra
hjsKAn
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

कानपुर, वाईबीएन संवाददाता। 

पनकी मंदिर तिराहे से गंगागंज मोड़ तक जाने वाले मार्ग के दिन बहुर गए हैं। यह कई साल से जर्जर पड़ा था। गुरुवार को गोविंदनगर से भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी ने इसे बनवाने के लिए भूमि पूजन कराया। दो करोड़ की लागत से यह मार्ग जल्द ही बनने लगेगा। मार्ग के बन जाने से गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र के लोग तो लाभान्वित होंगे ही, कल्याणपुर इलाके के बाशिंदों का सफर भी आरामदायक हो जाएगा। 

विधायक ने पनकी के महंतों से कराया भूमि पूजन

गुरुवार को गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने पनकी मंदिर के महंत कृष्णदास जी महाराज और महंत जितेंद्रदास जी महाराज से निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए भूमि पूजन कराया। इस दौरान इलाके के तमाम लोग मौजूद रहे। उन्होंने इस कार्य के लिए विधायक का आभार जताया। 

यह भी पढ़ें: Kanpur Dehat में स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी पर लगेगा 'ताला', उपभोक्ताओं को मिलेगी नई सुविधा

पचास हजार लोगों को मिलेगी राहत

विधायक सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि यह सड़क वर्षों से जर्जर हालत में थी। इससे यहां आए दिन एक्सीडेंट भी होते थे। अब यह सड़क बन जाने से लोगों को आवाजाही में काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह मार्ग गोविंद नगर विधानसभा से कल्याणपुर विधानसभा को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। इस पर रोजाना 50000 लोगों की आवाजाही होती है। 

जलभराव से भी मिलेगा छुटकारा 

Advertisment

इस सड़क के बन जाने से गंगागंज, रतनपुर, पनकी, कटरा आदि क्षेत्र के लोगों को तो राहत मिलेगी ही, कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को भी आवागमन में काफी सहूलियत हो जाएगी। साथ ही यहां जलभराव की समस्या भी खत्म हो जाएगी। 

यह भी पढ़ें: Kanpur Weather News: गंगा मेला पर रंग बरसा, अब कल बरसेंगे बदरा

श्रद्धालुओं का सफर होगा आरामदायक 

इसके साथ ही पनकी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी आराम मिलेगा। विधायक ने बताया कि इस मार्ग पर आए दिन टेंपो, बस, ई रिक्शा आदि वाहन पलटते रहते थे। मार्ग बन जाने से हादसों की आशंका भी खत्म हो जाएगी। 

ये लोग रहे मौजूद 

Advertisment

भूमि पूजन के दौरान विधायक सुरेन्द्र मैथानी के अलावा पार्षद आरती त्रिपाठी, पार्षद नित्या, आशीष बाजपेई, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रमणि चौबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष ललित उपाध्याय, राजेश चौहान, करुणा सिंह, भावना आदि मौजूद रहे। 

Advertisment
Advertisment