/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/30/reYp3RU95mJ9pt13murj.jpg)
Kanpur Eid: ईद-उल-फितर (eid 2025) के अवसर पर कानपुर नगर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। सभी संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी रखते हुए सकुशल नमाज अदा कराई जाएगी।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/30/Z6n5geU4OGBp9V4s0bAb.jpg)
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 4 पुलिस उपायुक्त, 6 अपर पुलिस उपायुक्त, 15 सहायक पुलिस आयुक्त, 82 निरीक्षक, 804 उपनिरीक्षक, 92 महिला उपनिरीक्षक, 1385 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल और 316 महिला कांस्टेबल को तैनात किया गया है।
ड्रोन से होगी निगरानी
इसके अतिरिक्त, 92 क्यूआरटी टीमों और 2 कंपनियों PAC को जिले में तैनात किया गया है। 20 क्यूआरटी रिजर्व में रहेंगी, जिनमें 10 पुलिस लाइन और 10 पुलिस ऑफिस से होंगी, साथ ही 1 कम्पनी PAC भी रिजर्व में रखी गई है। सभी स्थानों की ड्रोन से निगरानी की जाएगी।
पुलिस अधिकारी कर रहे सुरक्षा की निगरानी
वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की सतत निगरानी कर रहे हैं, जिससे ईद का त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। पुलिस प्रशासन नागरिकों से अपील करता है कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)