Advertisment

38th Birthday: जरीन खान खुद को फिट रखने के लिए रोजाना करती हैं योग, आप भी जानें ये तरीका और फायदे

बॉलीवुड की अदाकारा जरीन खान बुधवार को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म 'वीर' से की थी। फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने का उनका सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था।

author-image
YBN News
ZarinenKhan

ZarinenKhan Photograph: (ians)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुंबई , आईएएनएस।  बॉलीवुड की अदाकाराजरीन खान बुधवार को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म 'वीर' से की थी। फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने का उनका सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था। उनका ट्रांसफॉर्मेशन सिर्फ उनके शरीर का नहीं, बल्कि उनके मन और सोच का भी बदलाव था। पहले उन्हें अपने वजन और लुक्स को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ता था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और खुद पर काम करना शुरू किया। इस सफर में योग ने उनकी काफी मदद की। 

ट्रांसफॉर्मेशन शरीर और मन का

उन्होंने योग करना शुरू किया, तो उन्हें अपने अंदर एक नई शांति और आत्मविश्वास महसूस होने लगा। योग के अलग-अलग आसनों ने उनके शरीर को ताकत दी, वहीं ध्यान और प्राणायाम ने उनके मन को शांत किया। जरीन अपने इंस्टाग्राम पर प्राणायाम और योग करते हुए वीडियो शेयर करती रहती हैं। आज हम उनके योग के वीडियो की बात करेंगे, साथ ही उस आसन से होने वाले फायदे भी बताएंगे।

योग के कई फायदे

जरीन ने इंस्टाग्राम पर हाल ही में एक पोस्ट शेयर की, जिसमें वह कई तरह के योगासन करती नजर आईं। पहली तस्वीर में वह चक्रासन करती दिखीं। इस आसन को व्हील पोज भी कहा जाता है। यह शरीर को लचीला बनाता है, रीढ़ को मजबूत करता है, पाचन में मदद करता है और तनाव कम करता है।

दूसरी तस्वीर में वह धनुरासन करती नजर आईं। इस आसन को बो पोज के तौर पर भी जाना जाता है। इस आसन से न सिर्फ पेट और जांघों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, बल्कि तनाव कम होता है। रीढ़ की हड्डी की मजबूती बढ़ती है और शरीर लचीला बनता है।

Advertisment

तीसरी तस्वीर में वह सूर्य नमस्कार कर रही हैं। इस योग को करने से मन को शांति मिलती है, ऊर्जा बढ़ती है, पाचन क्रिया में सुधार होता है समेत कई फायदे होते हैं।

अन्य तस्वीर में वह पार्श्व फलकासन करती भी नजर आईं। इस आसन से शरीर की ऊर्जा बढ़ती है। इससे माइग्रेन के साथ-साथ ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या भी दूर हो सकती है। एकाग्रता की शक्ति भी बढ़ती है।

Advertisment
Advertisment