/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/13/cKAFdtisM1dOUPZ8EBvQ.jpg)
tips Photograph: (GOOGLE)
नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
इंसान एक बार के लिए खाना भूल सकता है, लेकिन नहाना कभी नहीं भूलता है। रोजाना नहाने से आप फ्रेश फील करते हैं। साथ ही, इससे शरीर की गंदगी भी साफ हो जाती है। सर्दी हो या गर्मी हर रोज नहाने से आप कई बिमारियों से भी बच सकते हैं। इसलिए हर किसी के लिए नहाना काफी जरूरी होता है। ऐसा देखा जाता है कि ज्यादातर लोग नहाने के तुरंत बाद ही तौलिये को अपनी बॉडी पर डाल लेते हैं। जोकि काफी आम बात होती है। लेकिन क्या आपको मालुम है नहाने के फौरन बाद तौलिया बांधना कितना हानिकारक साबित हो सकता है? अगर नहीं, तो चलिए जानते हैं, नहाने के बाद तौलिया लपेटने से क्या होता है?
तौलिया इस्तेमाल करने का ये है सही तरीका
नहाने के तुरंत बाद शरीर पर तौलिया डालना काफी बेकार हो सकता है। क्योंकि ज्यादातर लोग तौलिये को रोजाना नहीं धोते हैं, जिसकी वजह से उस पर कई तरीके के बैक्टीरिया पैदा हो जाते हैं। फिर उसे आप अपने शरीर या बालों पर इस्तेमाल करते हैं, जोकि काफी हानिकारक हो सकता है। हैल्थ एक्सपर्ट के अनुसार इससे डाइरिया और फूड पॉयजनिंग जैसी बीमारियां हो सकती हैं।
गंदे टॉवल का यूज करना पड़ेगा महंगा
बता दें, नहाने के बाद तौलिया इस्तेमाल करने के से वह गीला हो जाता है और उसे सूखने में काफी समय लगता है। इसकी वजह से उसपर बैक्टीरिया उत्पन्न होना शुरू हो जाता है। फिर दूसरी बार आप वहीं सेम गीला टॉवल यूज करते हैं, जिससे उस पर की गंदगी आपके शरीर पर चिपकती है, जिस चक्कर में आपकी तबीयत खराब होने लगती हैं।
बिमारियों से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
तौलिए के रोजाना इस्तेमाल से अगर आप बिमार नहीं पड़ना चाहते हैं तो उसके लिए आप 2-3 बार टॉवल को जरूर धोएं। ऐसा करने से वो साफ रहेगा और आपकी तबियत भी नहीं खराब होगी। इसके अलावा हर बार नहाने के बाद जब भी तौलिए से पोछें तो फिर इसे तुरंत धूप में सुखाने के लिए फैला दें।
यह भी पढ़ें: फैशन में Heels पहनने से होता है पैरों में दर्द? अपनाएं ये मसाज टिप्स