Advertisment

मलाइका अरोड़ा ने फिटनेस वीडियो में बताए चाइनीज एक्सरसाइज के फायदे

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने चाइनीज एक्सरसाइज के फायदे बताए। ये एक्सरसाइज शरीर को लचीला, एक्टिव और एनर्जेटिक बनाए रखती हैं।

author-image
YBN News
MalaikaArora

MalaikaArora Photograph: (IANS)

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ाअपनी फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने चाइनीज एक्सरसाइज के फायदे बताए। मलाइका ने समझाया कि ये एक्सरसाइज शरीर को लचीला, एक्टिव और एनर्जेटिक बनाए रखती हैं। उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास से मानसिक शांति भी मिलती है और स्ट्रेस कम होता है। मलाइका ने अपने फैंस को प्रेरित करते हुए बताया कि फिटनेस सिर्फ शरीर के लिए नहीं, बल्कि मन को संतुलित रखने के लिए भी ज़रूरी है।

मालूम हो कि अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस से लोगों के बीच सुर्खियों में बनी रहती हैं। अभिनेत्री ने बुधवार को सोशल मीडिया पर फिटनेस टिप साझा की।

मलाइका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें वह चाइनीज एक्सरसाइज करती नजर आ रही है, जो न केवल शरीर को लचीला बनाती है, बल्कि मानसिक तनाव को भी कम करती है।

Advertisment

चाइनीज एक्सरसाइज

पोस्ट किए गए वीडियो में मलाइका ने व्हाइट कलर का स्पोर्ट्स वियर पहना है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "ये हैं सात ऐसी चाइनीज मूवमेंट, जो आपके शरीर को लचीलापन देने के साथ-साथ लसिका तंत्र को सक्रिय करते हैं। ये व्यायाम दिखने में थोड़े अलग हैं, लेकिन ये शरीर की अंदरूनी थकान और तनाव को दूर करके आपको हल्का और तरोताजा महसूस कराते हैं।"

व्यायामों के फायदे और करने का तरीका

अभिनेत्री ने वीडियो में एक वॉयस ओवर के जरिए इन व्यायामों के फायदे और करने का तरीका भी समझाया है। इन व्यायामों को करने से शरीर की लसिका तंत्र उत्तेजित होने के साथ रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। ये व्यायाम मांसपेशियों को मजबूत करने, जोड़ों को लचीला बनाने और तनाव को कम करने में कारगर हैं।

स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े टिप्स

मलाइका का ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है और कई यूजर्स इसके लिए अभिनेत्री को धन्यवाद बोल रहे हैं। मलाइका अरोड़ा लंबे समय से योग और फिटनेस की समर्थक रही हैं। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया पर योग, वर्कआउट और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े टिप्स साझा करती रहती हैं।

Advertisment

मलाइका एक मॉडल, वीजे, अभिनेत्री रह चुकी हैं। वे रियलिटी शो में जज की भूमिकाओं में भी नजर आती हैं। वह कई बार डांस रियलिटी शो जैसे 'इंडियाज बेस्ट डांसर' और 'मूविंग इन विद मलाइका' और 'इंडियाज सुपर मॉडल' जैसे शो में भी नजर आई हैं। उन्होंने पहले आइटम सॉन्ग 'छैय्या छैय्या' और 'मुन्नी बदनाम' जैसे हिट गानों से लोकप्रियता हासिल की है।

(इनपुट-आईएएनएस)

Advertisment
Advertisment