Advertisment

The Fun World Of Reels: पुराने बॉलीवुड गानों पर छाया सोशल मीडिया का क्रेज, रूपा गांगुली की रील हुई वायरल

कई ऐसे गाने हैं जिस पर यूजर्स रील्स बना रहे हैं, जिनमें एक्ट्रेस रूपा गांगुली ने भी हिस्सा लिया है। रूपा ने अपने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत रील शेयर की, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। पुराने गानों की ये लहर अब युवाओं में भी लोकप्रिय हो रही है।

author-image
YBN News
RoopaGanguly

RoopaGanguly Photograph: (IANS)

मुंबई। सोशल मीडिया पर इन दिनों पुराने बॉलीवुड गानों का क्रेज फिर से बढ़ गया है। 90 के दशक के चार सुपरहिट गाने- चुरा लिया है तुमने जो दिल को, पहला नशा, तेरे बिना ज़िंदगी से कोई शिकवा नहीं और कभी कभी मेरे दिल में- सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। और भी कई ऐसे गाने हैं जिस पर यूजर्स रील्स बना रहे हैं, जिनमें एक्ट्रेस रूपा गांगुली ने भी हिस्सा लिया है। रूपा ने अपने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत रील शेयर की, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। पुराने गानों की ये लहर अब युवाओं में भी लोकप्रिय हो रही है।

मालूम हो कि ये गाने न सिर्फ पुरानी यादों को ताजा करते हैं, बल्कि सोशल मीडिया के जरिए नई पीढ़ी तक भी पहुंच रहे हैं। इनके बोल, संगीत और भावनाएं आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने अपने समय में थे। ये गाने सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहे हैं। अनुपमा फेम रुपाली गांगुली और माधुरी दीक्षित समेत कई कई सेलेब्स ने इन गानों पर रील बनाई है।

तड़पाओगे तड़पा लो

आज हम आपको कुछ ऐसे गानों के बारे में बता रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहे हैं और पुरानी यादों को ताजा कर रहे हैं। 1959 में रिलीज हुई फिल्म 'बरखा' का यह गाना लता मंगेश्कर की सुरीली आवाज में है। गीत राजेंद्र कृष्ण ने लिखा और संगीत चित्रगुप्त ने दिया। यह फिल्म तमिल फिल्म 'थाई पिरंधल वाझी पिरक्कम' (1958) का रीमेक थी। 'बरखा' एक प्रेम कहानी है, जिसमें जगदीप और नंदा जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस गाने की सादगी और भावनात्मक गहराई ने उस दौर में दर्शकों का दिल जीता था और आज सोशल मीडिया पर यह फिर से ट्रेंड कर रहा है।

Advertisment

इंतहा हो गई इंतजार की: 

यह गाना आज भी अपनी रोमांटिक धुन के लिए जाना जाता है। यह गाना 1984 में रिलीज हुई फिल्म 'शराबी' का है। इसे मशहूर गायक किशोर कुमार और गायिका आशा भोसले ने गाया था और संगीत बप्पी लहरी ने दिया था। प्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया प्रदा, प्राण, ओम प्रकाश, मुकरी और सुरेश ओबेरॉय जैसे सितारे शामिल थे। 

इतना न मुझसे तू प्यार बढ़ा: 

लता मंगेश्कर और तलत महमूद कीआवाज में यह गाना आज भी लोगों के दिलों को छूता है। यह खूबसूरत गाना 1961 में रिलीज हुई फिल्म 'छाया' का है, जिसे ऋषिकेश मुखर्जी ने निर्देशित किया। यह गीत राजेंद्र कृष्ण ने लिखा और संगीत सलिल चौधरी ने दिया था। 'छाया' में सुनील दत्त, मीनाकुमारी, नजीर हुसैन, ललिता पवार और आशा पारेख जैसे सितारे शामिल थे। खास तौर पर ललिता पवार का संयमित अभिनय दर्शकों को खूब पसंद आया। इस फिल्म का संगीत इतना प्रभावशाली था कि यह गाना आज भी हिंदी सिनेमा के कालजयी गीतों में शुमार है। सोशल मीडिया पर यह गाना अकेलेपन और प्रेम की भावनाओं को व्यक्त करने के लिए खूब इस्तेमाल हो रहा है।

Advertisment

कहीं आग लग जाए:

'ताल' ने अपने रिलीज के 25 साल पूरे कर लिए हैं। 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'ताल' का यह गाना आज भी उतना ही ताजा है। इसे आशा भोसले, आदित्य नारायण और ऋचा शर्मा ने गाया। गीत आनंद बक्शी ने लिखा और संगीत एआर रहमान ने दिया। सुभाष घई के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय, अक्षय खन्ना, अमरीश पुरी और आलोक नाथ जैसे सितारे थे। यह फिल्म सावित्री और सत्यवान की कहानी से प्रेरित थी और 2008 की फ्रेंच फिल्म 'एनीथिंग फॉर हर' का रीमेक थी।

सोशल मीडिया का दौर ऐसा है कि कुछ भी रातोंरात वायरल हो सकता है। कोई आम इंसान स्टार बन जाता है, तो कभी पुराने गाने फिर से लोगों के दिलों में जगह बना लेते हैं। 

 (इनपुट-आईएएनएस)

Advertisment
Advertisment