Advertisment

...तो इसलिए TV actress दिव्यांका त्रिपाठी का इंस्टाग्राम पोस्ट बना है चर्चा का विषय

टीवी की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी दहिया सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरती और सादगी भरे अंदाज़ के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह पारंपरिक और स्टाइलिश लुक में नज़र आ रही हैं।

author-image
YBN News
DivyankaTripathi

DivyankaTripathi Photograph: (IANS)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुंबई। टीवी की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी दहिया सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरती और सादगी भरे अंदाज़ के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मंगलवार को कुछ ताज़ा तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह पारंपरिक और स्टाइलिश लुक में नज़र आ रही हैं।

पारंपरिक और स्टाइलिश लुक

मालूम हो कि दिव्यांका के इन पोस्ट्स ने उनके फैंस का दिल जीत लिया और उनके कमेंट सेक्शन में तारीफों की बौछार होने लगी। वहीं पोस्ट्स डालते हीं उनकी तस्वीरों पर कुछ ही घंटों में हज़ारों लाइक्स और प्रतिक्रियाएं आ गईं।

फैंस की प्रतिक्रियाएं

फैंस का कहना है कि दिव्यांका का यह लुक उन्हें बेहद आकर्षक और खास बना रहा है। सोशल मीडिया पर उनकी यह पोस्ट अब चर्चा का विषय बन चुकी है।

जिंदगी से जुड़े विचार 

हालांकि अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़े विचार भी शेयर करती हैं। इस बेहतरीन अंदाज के साथ उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "एक ऐसी दुनिया में जो कभी रुकती नहीं, मैं ठहरने की कला सीख रही हूं… और इसके बीच मुस्कुराना भी।"

Advertisment

वहीं उनके कैप्शन की खूबसूरती ने फैंस के बीच चर्चा को बढ़ा दिया है। मालूम हो कि उनके कैप्शन का मतलब है कि चाहे जिंदगी कितनी भी भागदौड़ वाली हो, पर वह अपने आप को शांत और खुश रखने की कोशिश कर रही हैं।

फैंस का समर्थन और प्यार

दरअसल, पोस्ट में दिव्यांका एक हल्के नीले रंग के पारंपरिक सूट में दिख रही हैं, जो उनकी खूबसूरती को और निखार रहा है।उनके कानों में बड़े झुमके और माथे पर बिंदी है, जो उनकी सुंदरता में चार चांद लगा रही है। तस्वीरों में उनकी मुस्कान बेहद प्यारी लग रही है। इसके अलावा, उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा हुआ है।

बेहतरीन किरदार

जानकारी हो कि सीरीज एजेंसी आईबी47 पर बनी सोनी लिव की सीरीज 'अदृश्यम: द इनविजिबल हीरोज' में दिव्यांका त्रिपाठी को इससे पहले  देखा गया था, जिसमें वह पार्वती सहगल जो एक अंडरकवर एजेंट का  किरदार है में नजर आई थीं। 

करियर की शुरुआत

Advertisment

दूसरी और अपने करियर की शुरुआत रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज' में हिस्सा लेकर उन्होंने की थी। इसके बाद असल लोकप्रियता  उन्हें 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' में काम करके मिला। इसके साथ हीं अभिनेत्री ने 'ये हैं मोहब्बतें', 'कॉमेडी सर्कस', 'नच बलिए 8', ,'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी', 'खाना खजाना', 'कयामत की रात', और 'नचले वे विद सरोज खान', 'जोर का झटका: टोटल वाइप आउट' जैसे बहुत सारे शो का भी हिस्सा रही हैं।

Advertisment
Advertisment