Advertisment

लखनऊ में प्रतिबंधित पॉलीथिन की खेप मिलने पर लगा 1.80 लाख रुपए का जुर्माना

लखनऊ में प्रतिबंधित पॉलीथिन का काला कारोबार करने वालों के खिलाफ मंगलवार को नगर निगम ने सख्त अभियान चलाया। इस दौरान उनसे 1.80 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया।

author-image
Mohd. Arslan
Screenshot_2025-10-14-18-30-34-08_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

प्रतिबंधित पॉलीथिन के साथ नगर निगम की टीम Photograph: (YBN)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर मंगलवार को नगर निगम लखनऊ द्वारा जोन 8 क्षेत्र में प्रतिबंधित पॉलीथिन के विक्रय और गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई जोनल अधिकारी  अजीत राय के निर्देश पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक  सुमित मिश्रा और आकांक्षा गोस्वामी के नेतृत्व में की गई, जिसमें ETF सहित कुल 296 सदस्यीय टीम शामिल रही। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर करना और पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाना है।

प्रतिबंधित पॉलीथिन का कर रहे थे व्यापार

अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने मुख्य बंगला बाजार में छापेमारी करते हुए कई दुकानदारों को प्रतिबंधित पॉलीथिन बेचते हुए पकड़ा। इनमें विकास दीप गुप्ता, दिनेश कुमार और राकेश गुप्ता शामिल थे। नियमों के उल्लंघन पर तीनों के विरुद्ध क्रमशः 10,000 रुपए, 20,000 रुपए और 40,000 रुपए का जुर्माना अधिरोपित किया गया। इसी क्रम में टीम ने सेक्टर-12, वृंदावन योजना में भी निरीक्षण किया। यहां लकी गुप्ता को प्रतिबंधित पॉलीथिन बेचते हुए पकड़ा गया। नियमों के उल्लंघन पर उन पर 1,10,000 रुपए का भारी जुर्माना लगाया गया।

40 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन भी ज़ब्त 

अभियान के दौरान कुल 40 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई और  1,80,000 रुपए का शमन शुल्क वसूल किया गया। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान एक दिन का नहीं, बल्कि लगातार चलने वाली कार्रवाई है। भविष्य में भी ऐसे अभियानों को नियमित रूप से संचालित किया जाएगा ताकि शहर को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त रखा जा सके।

पर्यावरण के लिए हानिकारण पॉलीथिन

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि लखनऊ नगर निगम स्वच्छता के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पॉलीथिन न केवल पर्यावरण के लिए हानिकारक है बल्कि नालियों के जाम होने और जलभराव जैसी समस्याओं का भी प्रमुख कारण है। इसलिए नगर निगम इसका पूर्ण उन्मूलन सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठा रहा है। नगर निगम लखनऊ ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग या विक्रय न करें। इसके स्थान पर पर्यावरण अनुकूल थैलों, जैसे कपड़े या जूट के बैग का प्रयोग करें। साथ ही अपने आस-पास की सफाई व्यवस्था बनाए रखें और गंदगी फैलाने से बचें।

Advertisment

Crime News: फर्जी गैस कंपनी बनाकर तीस लाख की ठगी करने वाला आरोपी 28 साल बाद गिरफ्तार

UPSRTC : दीपावली और छठ पूजा के लिए रोडवेज चलाएगा अतिरिक्त बसें

यूपी के 544 ब्लॉक में फाइलेरिया संक्रमण दर 1% से नीचे : घोष बोले- मिशन मोड में काम कर रहा स्वास्थ्य विभाग

Advertisment
Advertisment