Advertisment

UP की स्वास्थ्य सेवाएं ICU में : AAP सांसद संजय सिंह बोले- वेंटिलेटर न होने से हर महीने हो रही बच्चों की मौत

संजय सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार की आयुूष्मान योजना में घोटाला हो रहा है। उन्होंने मीडिया रिपोर्ट के हवाल से कहा कि 60239 काल्पनिक मरीजों के नाम पर 39 सप्ताह में 10 करोड़ रुपये का घोटला हुआ।

author-image
Deepak Yadav
एडिट
aap mp sanjay singh

आप सांसद संजय सिंह प्रेसवार्ता करते। Photograph: (YBN)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता।आम आदमी पार्टी (AAP) ने यूपी में अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठाते हुए योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है। आप के यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने मंगलवार को बदायूं के महिला अस्पताल का जिक्र करते हुए कहा कि यहां पर सीपैक वेंटिलेटर न होने से हर महीने 25 से 30 बच्चों की मौत हो रही है। ये घोर संवेदनहीनता है। मीडिया खबरों के मुताबिक, यहां पर सीपैक का वेंटिलेटर लाया गया पर इसे चलाने के लिए स्टाफ को तीन साल तक प्रशिक्षण नहीं दिया गया और बच्चों की मौत होती रही। पिछले साल 40 बच्चों की एक महीने के मौत हुई थी। यह आपराधिक लापरवाही है। जो भी जिम्मेदार हैं, सरकार को उन पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करनी चाहिए।  

आयुूष्मान योजना में 10 करोड़ का घोटाला

संजय सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार की आयुूष्मान योजना में घोटाला हो रहा है। उन्होंने मीडिया रिपोर्ट के हवाल से कहा कि 60239 काल्पनिक मरीजों के नाम पर 39 सप्ताह में 10 करोड़ रुपये का घोटला हुआ। हजरतगंज कोतवाली में इसका केस भी दर्ज है। प्रदेश में कितने बड़े पैमाने पर घोटला हो रहा होगा इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर के अस्पताल में एक्सरे फिल्म पर न देकर कागज पर दिया जा रहा है। प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं का ये हाल है।

मौत के आंकड़े छिपाने का आरोप

संसद ने बीबीसी की एक रिपोर्ट का हवाला देकर कहा कि महाकुंभ में हुई भगदड़ में 82 लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्ट हुई है। लेकिन सरकार ने मृतकों के आंकड़े छिपाए हैं। सरकार ने जानबूझकर भगदड़ में मृतकों की कम संख्या दिखाई। उन्होंने कहा कि भाजपा के एक समय चाणक्य का जाने वाले गोविंदाचार्य के सगे भाई का नाम भी अज्ञात की सूची में रखा गया। मृतकों में उनके नाम की पुष्टि नहीं की गई। उन्होंने कहा कि हादसे होते रहते हैं। सरकार को उसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

भाजपा के इस फैसले का किया स्वागत

संजय सिंह ने कहा कि जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भ्रष्टाचार बहुत चरम पर होता है। जिला पंचायत सदस्य बीडीसी की खुलेआम खरीद फरोख्त होती है। इन चुनावों में करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाया जाता है। यूपी सरकार कह रही कि जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव सीधे जनता से करेंगे सरकार के फैसले का पार्टी का स्वागत करती है। 

100 वरिष्ठ सदस्यों को दी जाएगी जिम्मेदारी

Advertisment

दिल्ली विधानसभा के पूर्व मुख्य सचेतक और सह प्रभारी दिलीप पांडेय ने कहा कि यूपी में आम आदमी पार्टी युद्ध स्तर पर अपने संगठन के विस्तार की प्रक्रिया को शुरू करने जा रही है। इसके लिए पार्टी के 100 वरिष्ठ और जिम्मेदार लोगों को चुनाव किया गया है। जो संगठन निर्माण के विस्तार और प्रक्रिया को विधानसभा, ब्लॉक और ग्राम पंचायत तक लेकर जाएंगे। इसमें हर एक को संगठन प्रभारी बनाया जाएगा। हर प्रभारी के पास चार विधानसभाओ का दायित्व होगा। उन चार विधानसभाओं और उसके नीचे संगठन बनाने की जिम्मेदारी इन साथियों की होगी। 

403 विधानसभाओं में होगा कार्यकर्ता सम्मेलन

दिलीप पांडेय ने बताया कि 403 विधानसभाओं में कार्यकर्ता सम्मेलन किया जाएगा। इसके बाद जून केआखिरी सप्ताह में हर घर संपर्क अभियान के तहत एक प्रशिक्षण कार्यशाला को आयोजन होगा। यह प्रक्रिया अक्टूबर के पहले हफ्ते में पूरी कर ली जाएगी। सवा तीन महीने का कार्यक्रम होगा। जिसमें आम आदमी पार्टी संगठन को मजबूत करने का काम करेगी। ताकि आने वाले पंचायत चुनाव में 3051 पंचायत की सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ जा सके। इन सभी सीटों पर हर वर्ग के साफ-सुथरी छवि वाले लोगों को उतारा जाएगा।

यह भी पढ़ें :महाकुंभ में भगदड़ : बीबीसी की रिपोर्ट से सियासी भूचाल, अखिलेश ने क्‍यों साधा योगी सरकार पर निशाना?

Advertisment

यह भी पढ़ें :UP news: अखिलेश पर केशव का पलटवार : कोई अगड़ा-पिछड़ा नहीं...जो कानून तोड़ेगा, उसे सजा मिलेगी

यह भी पढ़ें :Good News: नेपाल- भारत के बीच पर्यटन बढ़ने से आएगी आर्थिक समृद्धि

Advertisment
Advertisment