Advertisment

खाद की किल्लत के विरोध में AAP कार्यकर्ता सड़क पर उतरे, इरम रिजवीं बोलीं- योगी सरकार किसान विरोधी

खाद की किल्लत के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP) कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला अध्यक्ष इरम रिजवी के नेतृत्व में स्वास्थ्य भवन चौराहे पर आवाज बुलंद की।

author-image
Deepak Yadav
aap protest

खाद की किल्लत के विरोध में प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता Photograph: (YBN)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता।खाद की किल्लत के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP) कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदेशभर के सभी तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। इसी क्रम में लखनऊ में जिला अध्यक्ष इरम रिजवी के नेतृत्व में कार्यकताओं ने स्वास्थ्य भवन चौराहे पर आवाज बुलंद की। आप नेताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रशासनिक अधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

योगी सरकार ने किसानों की कमर तोड़ दी

इरम रिजवी ने कहा कि योगी सरकार की लापरवाही ने किसानों की कमर तोड़ दी है। किसानों को घंटों लाइन में लगने के बावजूद खाद नहीं मिल पा रही है। सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। अन्नादाता को खाद उपलब्ध न कराना उनकी आजीविका पर हमला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार केवल बड़े उद्योगपतियों की जेब भरने में लगी है, जबकि अन्नदाता दर-दर भटकने को मजबूर हैं।

पार्टी की मांगें

  • किसानों को तत्काल पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए।
  • खाद वितरण में भ्रष्टाचार और कालीबाजारी पर रोक लगे।
  • खाद की कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। 

यह भी पढ़ें- सुंदर समुद्री तट और हरे-भरे जंगल : IRCTC कराएगा अंडमान की सैर, कितना होगा खर्चा, जानें पूरी डिटेल

Advertisment

यह भी पढ़ें- यूपी कांग्रेस अध्यक्ष Ajay Rai ने गृहमंत्री को लिखी चिट्टी, Rahul Gandhi की सुरक्षा बढ़ाने की रखी मांग

यह भी पढ़ें- बुंदेलखंड में गायब होते तालाब-जलाशयों पर हाईकोर्ट सख्त, जिलाधिकारियों को नोटिस जारी कर मांगी जानकारी

यह भी पढ़ें- रिफा-ए-क्लब का होगा कायाकल्प, अवैध कब्जा हटाएगा एलडीए

aap
Advertisment
Advertisment