/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/22/ajay-rai-rahul-gandhi-2025-08-22-15-56-40.jpeg)
राहुल गांधी की सुरक्षा बढ़ाई जाए Photograph: (google)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (ajay rai) ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने दो दिन पूर्व दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले का हवाला देते हुए राहुल गांधी को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।
शाह को पत्र लिख किया आग्रह
राय ने शाह को लिखे पत्र में कहा कि जनप्रतिनिधि को अपने राजनीतिक और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए जन सामान्य और समर्थकों से संवाद के लिए सदैव उपलब्ध रहना पड़ता है। लेकिन किसी भी गणमान्य राजनेता का जीवन महत्वपूर्ण बना रहेगा। जिसको सुरक्षित बनाए रखने के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यवस्था भी बनी रहनी चाहिए।
राहुल गांधी देश के लोकप्रिय नेताओं में शामिल
अजय राय ने लिखा कि हमारे नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की व्यक्तिगत सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। राहुल गांधी कांग्रेस और भारत की राजनीति के सार्वधिक लोकप्रिय राजनेताओं में से एक है। उन्होंने बीते सालों में जनता के साथ सीधे संवाद स्थापित करते हुए अनेक कार्यक्रम का नेतृत्व किया है। जिसमें भारत जोड़ो यात्रा और लोकसभा चुनाव प्रचार शामिल है।
बिहार में जन अधिकार यात्रा का कर रहे नेतृत्व
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में राहुल गांधी बिहार में जन अधिकार यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। जिसमें उनके विचारों को सुनने और देखने के लिए लाखों नागरिक जुट रहे हैं। इन परिस्थितियों में उचित होगा कि राहुल गांधी को बिना चूक वाली उच्चतम स्तर की व्यक्तिगत सुरक्षा प्रदान की जाए।
यह भी पढ़ें: यूपी में खाद संकट पर AAP का हल्ला बोल, 23 को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन
यह भी पढ़ें गोमतीनगर, पुरनिया और जानकीपुरम में आज रहेगा बिजली संकट
यह भी पढ़ें- लखनऊ में फिन स्वीमिंग और तैराकी का संगम, 22 अगस्त से 555 पदकों के लिए होगी टक्कर