/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/12/banthra-encounter-2025-10-12-07-32-42.jpg)
डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल, घायल आरोपी को लेकर जाती पुलिस।
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। थाना बंथरा और सर्विलांस सेल दक्षिणी जोन लखनऊ की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी को अलग स्थान से पकड़ा गया और तीसरा अभियुक्त फरार हो गया।घटना के अनुसार,शनिवार की शाम लगभग 5 बजे बंथरा क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ कुछ लोगों द्वारा दुष्कर्म किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना बंथरा में नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने रोका तो फायरिंग कर दी
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/12/banthra-encounter2-2025-10-12-08-21-15.jpg)
अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया, जिसमें सर्विलांस सेल को भी शामिल किया गया। आज हरौनी पावर स्टेशन से हरौनी रेलवे स्टेशन जाने वाले रास्ते पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी दो बाइक सवार संदिग्ध व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया। रुकने के बजाय आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने जवाबी फायर किया, जिसमें एक आरोपी ललित कश्यप (उम्र 33 वर्ष), पुत्र राधेलाल, निवासी ग्राम हरौनी, थाना बंथरा, जनपद लखनऊ के पैर में गोली लग गई।
फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही
घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी सरोजनीनगर भेजा गया है। वहीं, दूसरा आरोपी मेराज (उम्र 20 वर्ष), पुत्र बाबूखान, निवासी ग्राम हरौनी, थाना बंथरा, को पुलिस ने हरौनी रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म से गिरफ्तार कर लिया। तीसरा आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश के लिए पुलिस कांबिंग अभियान चला रही है। अभियुक्त ललित कश्यप का पुराना अपराधिक इतिहास है। पुलिस ने मौके से एक मोटर साइकिल, एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/12/banthra-encounte5-2025-10-12-09-55-47.jpg)
पांच युवकों ने किशोरी के साथ किया था सामूहिक दुष्कर्म
राजधानी के बंथरा के हरौनी क्षेत्र में शनिवार को दिन दहाड़े पांच युवकों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी के साथ मौजूद दोस्त को चार युवकों ने पीटकर भगा दिया। इसके बाद इस किशोरी के साथ दरिंदगी की। मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने आनन फानन में मुकदमा दर्ज कर आराेपियों की तलाश शुरू कर दी और देर रात मुठभेड़ में दो को गिरफ्तार कर लिया है।अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटीं है।
किशाेरी अपने दोस्त के साथ गई थी बाजार
किशोरी के पिता के मुताबिक उनकी बड़ी बेटी की डिलीवरी हुई है। छोटी बेटी कुछ दिनों से उसके घर रह रही है। शनिवार दोपहर 12 बजे किशोरी हरौनी बाजार गई थी। वहां उसका एक दोस्त मिल गया। बातचीत करते हुए दोनों पास में ही एक बाग में चले गए। आरोप है कि इस बीच चार युवक वहां पहुंचे और किशोरी के दोस्त को पीटकर वहां से भगा दिया। इसके बाद आरोपियों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी किसी तरह बदहवास हालत में बहन के घर पहुंची और सारी घटना बहन व बहनोई को बताई। वे लोग उसे लेकर हरौनी चौकी पहुंचे।
हाथ जोड़ा...मिन्नत की, फिर भी नहीं पसीजे आरोपी
पीड़िता ने परिजनों को बताया कि चारों आरोपियों ने उसको घेर रखा था। उसने हाथ जोड़े, मिन्नत की पर दरिंदों ने उसकी एक भी नहीं सुनी। हिम्मत जुटाकर उसने विरोध भी किया, लेकिन उन्होंने उसे जमकर पीटा। बाद में पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घटना के बाद से किशोरी व उसके परिजन सहमे हुए हैं। उन लोगों ने किसी से बात करने से मना कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि पीड़िता 11वीं की छात्रा है। जबकि, पुलिस का दावा है कि किशोरी ने पढ़ाई छोड़ दी हैमौके पर पुलिस के अधिकारी भी पहुंच गए।किशोरी ने पुलिस को बताया कि आरोपी आपस में एक दूसरे का नाम विशाल, छोटू, बाबू और ललित ले रहे थे। किशोरी के पिता उन्हीं नाम के आधार पर तहरीर बंथरा पुलिस को दी है।
लखनऊ में गैंगरेप में शामिल 1 आरोपी का हाफ एनकाउंटर, जानकारी देते डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल । pic.twitter.com/KG2BzhtzxV
— shishir patel (@shishir16958231) October 12, 2025
मेराज का नाम किशोरी को नहीं पता था
एक का नाम किशोरी नहीं बता पा रही है। पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो की धारा में केस दर्ज किया। इसके बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। डीसीपी ने बताया कि देर रात एक आरोपी ललित कश्यप को हराैनी रेलवे स्टेशन के पास से पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक बाइक और एक तमंचा बरामद किया गया। माैके से नामजद आरोपी छोटू भाग निकला। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ललित से मुठभेड़ के कुछ ही देर बाद वारदात में शामिल एक आरोपी हराैनी निवासी मेराज को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मेराज का नाम किशोरी को नहीं पता था।
कार ने ऑटो और कार में मारी टक्कर, दो लोग घायलLucknow Crime:थाना आशियाना क्षेत्र के वीआईपी रोड पर शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ऑटो चालक सहित दो लोग घायल हो गए। हादसा तेज़ रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ।जानकारी के अनुसार, शनिवार रात लगभग 10:45 बजे थाना आशियाना को सूचना मिली कि वीआईपी रोड पर बांग्ला बाज़ार और तेलीबाग के बीच देवी खेड़ा पेट्रोल टंकी के पास सड़क हादसा हुआ है। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल लोकबंधु अस्पताल पहुंचायाजांच में पता चला कि वाहन संख्या UP32 QV 2143 के चालक गौरव सिंह पटेल (उम्र 23 वर्ष) निवासी रॉयल सिटी, थाना बिजनौर, लखनऊ ने लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाते हुए एक ऑटो (संख्या UP32 VN 1938) और उसके पास मुड़ रही एक कार (संख्या UP32 BQ 4422) में टक्कर मार दी।हादसे में ऑटो चालक वहीद पुत्र हबीब, निवासी रामदास का हाता, थाना कैंट, लखनऊ और गौरव सिंह पटेल दोनों को चोटें आईं। पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।घटना में क्षतिग्रस्त कार और ऑटो को मौके से हटाकर सड़क यातायात बहाल कराया गया। पुलिस ने वाहन संख्या UP32 QV 2143 को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। |
यह भी पढ़ें: EOW ने 17.51 करोड़ घोटाले के आरोपी को किया गिरफ्तार