Advertisment

लखनऊ में प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ कार्रवाई, 33500 रुपए का जुर्माना भी वसूला

लखनऊ शहर में प्रतिबंधित पॉलीथिन की खरीद फरोख्त करने वालों की अब खैर नहीं है। नगर निगम ने एक बार फिर इस अभियान पर सख्ती दिखानी शुरू कर दी है।

author-image
Mohd. Arslan
Screenshot_2025-10-10-20-33-57-99_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त करती टीम Photograph: (YBN)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

लखनऊ नगर आयुक्त गौरव कुमार के आदेश पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार 10 अक्टूबर को जोन-8 में प्रतिबंधित पॉलीथिन के विक्रय और गंदगी फैलाने के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। यह अभियान स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त करने के उद्देश्य से संचालित किया गया। अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने सेक्टर-एल, आशियाना स्थित सेंट मैरी स्कूल के पीछे आकाश दीप गुप्ता को प्रतिबंधित पॉलीथिन का विक्रय करते हुए पकड़ा। नियमों के उल्लंघन पर उनके विरुद्ध 30,000 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया।

गंदगी फैलाने पर भी लगा जुर्माना

इसी क्रम में हिंद नगर वार्ड में भी सफाई एवं खाद्य निरीक्षक की टीम ने निरीक्षण किया। यहां गंदगी फैलाने के मामले में 3,500 रुपए का जुर्माना लगाया गया। इस कार्रवाई में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सुमित मिश्रा,  आकांक्षा गोस्वामी और अन्य सैनिटरी सुपरवाइजरों सहित 296 की टीम सक्रिय रूप से शामिल रही। अभियान के दौरान कुल 8 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई तथा कुल 33,500 रुपए का शमन शुल्क वसूल किया गया।

प्रतिबंधित पॉलीथिन बेचने वाले रहे सावधान

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा, ताकि शहर में स्वच्छता व्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण को सशक्त रूप से लागू किया जा सके। नगर निगम लखनऊ द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग या विक्रय न करें और अपने आस-पास की सफाई बनाए रखें। नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

विराज सागर बने यूपी पिकलबॉल एसो. के अध्यक्ष, अरविंद शर्मा को फिर महासचिव की कमान

Advertisment

स्टेट कैपिटल रीजन में बनेगा सेंट्रल म्यूजियम, एआई कराएगा पर्यटन स्थलों की सैर

छठ पूजा के लिए तैयारियां तेज़, लक्ष्मण मेला पार्क स्थित घाट का जायज़ा लेने पहुंचे अफसर

Advertisment
Advertisment