Advertisment

अखिलेश यादव का बड़ा आरोप : सीएम आवास में हो रहे समझौते, पीड़ितों को कैसे मिलेगा न्याय?

UP Politics : सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि सीएम आवास में न्याय नहीं समझौते होते हैं। इसलिए पीड़ित न्याय से वंचित हैं। भाजपा सरकार संविधान से नहीं तानाशाही से चल रही है।

author-image
Deepak Yadav
akhilesh yadav

समाजवादी पार्टी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव Photograph: (YBN)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) ने सोमवार को योगी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अखिलेश दुबे, कौशांबी में बच्ची से दुष्कर्म और गाजीपुर में पुलिस की पिटाई से भाजापा कार्यकर्ता की मौत की घटना का ​जिक्र किया। सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री आवास में न्याय नहीं, ​बल्कि समझौते होते हैं। इसलिए पीड़ित न्याय से वंचित रह जाते हैं। बता दें कि गाजीपुर की घटना के बाद सियासी घमासान के बीच भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने रविवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी।

भाजपा पर तानाशाही का आरोप

अखिलेश ने प्रदेश कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में बीते दिनों बाराबंकी में एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज पर एक बार फिर चुटकी लेते हुए कहा कि अखिल भारतीय वीडियो पिटाई देखी, समझौता हो गया। कौशांबी में दोनों उप मुख्यमंत्री लड़ रहे थे, वहां भी समझौत हो गया। गाजीपुर की घटना में यही हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान से नहीं तानाशाही से सरकार चला रही है। यह तीनों प्रकरण इसका उदाहरण हैं। 

कानपुर का प्रकरण बेहद गंभीर

सपा प्रमुख ने कहा कि कानपुर के अखिलेश दुबे प्रकरण को बेहद गंभीर बताया है। कहा, इसके तार जमीनों पर अवैध कब्जे, हत्या, ब्लैकमेलिंग, फर्जी एनकाउंटर, रुपयों के लेनदेन से जुड़े हैं। इस घटना की पारदर्शिता से जाचं कराई जाए तो सरकार की पोल खुल जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीति पार्टी नहीं है। यह गैंग की तरह काम कर रही है। जनता ने मन बना लिया है कि भाजपा का 2027 में यूपी से सफाया हो जाएगा।

गोरखपुर में मेट्रो चली नहीं, नाव कब चलेगी

अखिलेश यादव ने गोरखपुर में विकास को लेकर तंज कसा। कहा कि जब मैं सैटेलाइट पर बादल देखता हूं तो लगता है कि गोरखपुर में बारिश नहीं हो रही है। बादल आते हैं और चले जाते हैं। गोरखपुर में मेट्रो तो चली नहीं, मैं इंतजार कर रहा हूं कि नाव कब चलेगी। कानपुर में आईपीएस के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाने के लिए स्टाफ नहीं है। स्मार्ट सिटी का सपना दिखाया गया था, लेकिन सड़कों पर ढेरों कूड़ा और आवारा जानवर नजर आते हैं। 

रिवर फ्रंट पर भगवान विश्वकर्मा की लगेगी मूर्ति

Advertisment

सपा मुखिया ने कहा कि हम भगवान विश्वकर्मा जी को याद कर रहे हैं। नेताजी (मुलायम सिंह) ने विश्वकर्मा जयंती पर अवकाश घोषित किया था। उसी तरह का सम्मान हम वापस विश्वकर्मा समाज को दिलाएंगे। लखनऊ के गोमती रिवर फ्रंट पर भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित करेंगे।

शहीदों के परिवारों का भाजपा कैसे करेगी सामना 

जगद्‌गुरु रामभद्राचार्य के पश्चिमी यूपी को 'मिनी पाकिस्तान' वाले बयान पर अखिलेश ने कहा कि वो चाहते हैं कि एआई पर बहस न हो और न विकास की बात हो। भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर कहा कि ये विदेश नीति के संवेदनशील मुद्दा है। पहलगाम के शहीदों के परिवार के लोगों को भाजपा कैसे सामना करेगी।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में मौसम का बदला मिजाज, रिमझिम बारिश से उमस और गर्मी से मिली राहत

यह भी पढ़ें- बिजली चोरी करने पर नगर निगम पर सात लाख रुपये जुर्माना

Advertisment

यह एक पढ़ें: Crime News: लखनऊ में 36 घंटे में 71 अपराधी गिरफ्तार, 1313 वाहन चालकों पर कार्रवाई

UP Politics | Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav UP Politics
Advertisment
Advertisment