Advertisment

UP News: अखिलेश का तंज, सपा के कामों के फीते काट रही भाजपा सरकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को अपने कानुपर दौरे पर 47,664 करोड़ रुपए की 15 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसे लेकर सपा मुखिया ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा है क‍ि वे हमारी शुरू की गई परियोजनाओं के फीते काट रहे हैं।

author-image
Vivek Srivastav
समाजवादी पार्टी

सपा मुखिया अखिलेश यादव। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को अपने कानुपर दौरे पर 47,664 करोड़ रुपए की 15 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें कानपुर मेट्रो (Kanpur Metro) समेत दो तापीय परियोजनाएं भी शामिल हैं। अब इसे लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी के मुखिया और प्रदेश के पूर्व मुखिया अखिलेश यादव ने इन्‍हीं परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्‍यास को लेकर भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

सोशल मीडिया पर कसा तंज 

समाजवादी पार्टी के मुखिया akhilesh yadav ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर तंज कसते हुए लिखा, 'अब तो कितने बरस भाजपा के शासनकाल के हैं बीते, फिर भी देखो सपा के ही कामों के ये काट रहे हैं फीते'। सपा प्रमुख ने सपा सरकार के काम गिनाते हुए लिखा, 'सपा के काम, जनता के नाम : पनकी तापीय विस्तार योजना, नेयवेली लिग्नाइट पावर प्लांट, कानपुर मेट्रो। हमने रखी जिसकी नींव, वो गा रहे हैं उसके गीत।' 

लाल इमली को लेकर पूछा सवाल

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कानपुर में लाल इमली मिल को चालू करने के बारे में सवाल उठाते हुए भाजपा सरकार से पूछा है क‍ि इसके लिए आपकी क्‍या योजना है? गौरतलब है क‍ि अखिलेश यादव पिछले कुछ दिनों से लगातार सोशल मीडिया के जरिए भाजपा सरकार पर निशाना साधते आ रहे हैं। इससे पहले भी वह कई मसलों पर भाजपा सरकार पर सवाल उठाते रहे हैं। 

यह भी पढ़ें : Crime News : होटल रॉयल क्रिस्टल के कमरे में युवक का शव पंखे से लटका मिला, आत्महत्या की आशंका

Advertisment

यह भी पढ़ें : UP News : कांग्रेस नहीं चाहती क‍ि उसका ही कोई नेता पाकिस्‍तान की पोल खोले : केशव प्रसाद मौर्य

यह भी पढ़ें : ग्रेटर नोएडा में उद्योगों के लिए सरकार ने खोले जमीनों के द्वार, जितनी चाहे उतनी कर सकते हैं खरीददारी

यह भी पढ़ें : Crime News:बिना नंबर प्लेट की कार से भाग रहा था बदमाश, मुठभेड़ में हुआ घायल

Akhilesh Yadav Kanpur Metro
Advertisment
Advertisment