Advertisment

UP News : अयोध्‍या में दर्शनार्थियों से संबंधित राममंदिर के सभी निर्माण कार्य पूरे हुए

रामनगरी अयोध्‍या में भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण कार्य संपूर्ण हो गया है। यह जानकारी सोमवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्‍स के जरिये दी है।

author-image
Vivek Srivastav
27 a8

दीपावली पर सुंदर प्रकाश मालिका से जगमगाता श्री राम जन्मभूमि मंदिर। फाइल फोटो Photograph: (सोशल मीडिया)

 लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। रामनगरी अयोध्‍या में भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण कार्य संपूर्ण हो गया है। यह जानकारी सोमवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्‍स के जरिये दी है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने अपनी पोस्‍ट में लिखा, सभी श्रीरामभक्तों को यह जानकारी देते हुए हर्ष हो रहा है कि मंदिर निर्माण सबंधी सभी कार्य पूर्ण हो गए हैं अर्थात- मुख्य मंदिर, परकोटा के छह मंदिर - भगवान शिव, भगवान गणेश, भगवान हनुमान, सूर्यदेव, देवी भगवती, देवी अन्‍नपूर्णा तथा शेषावतार मंदिर भी पूर्ण हो चुके हैं। इन पर ध्वजदंड एवं कलश स्थापित हो चुके हैं।

सप्त मंडप का कार्य भी पूर्ण

इसके अतिरिक्त सप्त मंडप अर्थात् महर्षि वाल्मीकि, वशिष्ठ, विश्‍वामित्र, महर्षि अगस्त्य, निषादराज, शबरी एवं ऋषि पत्‍नी अहल्या मंदिरों का भी निर्माण पूर्ण हो चुका है। संत तुलसीदास मंदिर भी पूर्ण हो चुका है तथा जटायु और गिलहरी की प्रतिमाएं स्थापित की जा चुकी हैं। पोस्‍ट में आगे जानकारी दी गई है कि जिन कार्यों का सीधा संबंध दर्शनार्थियों की सुविधा से है अथवा व्यवस्था से है, वे सभी कार्य पूर्णत्व प्राप्त कर चुके हैं। 

यह कार्य जारी

मानचित्र के अनुसार सड़कें एवं फ्लोरिंग पर पत्थर लगाने का कार्य L&T द्वारा तथा भूमि सौन्दर्य, हरियाली और लैंड स्केपिंग कार्य सहित 10 एकड़ में पंचवटी निर्माण GMR द्वारा तीव्र गति से किए जा रहे हैं। वहीं, कुछ कार्य अभी चल रहे हैं, जिनका संबंध जनता से नहीं है जैसे 3.5 किमी लंबी चारदीवारी, ट्रस्ट कार्यालय, अतिथि गृह, सभागार इत्यादि।

यह भी पढ़ें : UP News : कलाकार बोली, कार्यक्रम करना है, मंच दिला दीजिए, सीएम योगी ने जवाब में कह दी बड़ी बात

Advertisment

यह भी पढ़ें : Lucknow Crime:कारोबारी ईशान गर्ग की खुदकुशी ने खड़े किए कई सवाल, कर्ज, अवसाद व अकेलेपन ने ली एक और जान

यह भी पढ़ें: UP News : अखिलेश का बड़ा आरोप, खाद के गोरखधंधे में भाजपा के लोग शामिल

 ram mandir | Ayodha in ram mandir | ayodhya ram mandir | ayodhya ram mandir news | latest up news | UP news 2025 | up news in hindi | up news hindi 

Advertisment
up news hindi up news in hindi UP news 2025 up news latest up news ayodhya ram mandir news ayodhya ram mandir Ayodha in ram mandir ram mandir
Advertisment
Advertisment