Advertisment

UP News : अखिलेश का बड़ा आरोप, खाद के गोरखधंधे में भाजपा के लोग शामिल

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में किसानों को लगातार खाद संकट से जूझना पड़ रहा है। धान के बाद अब गेहूं और अन्य फसलों की बुआई के लिए खाद नहीं मिल रही है। डीएपी, एनपीके आदि अन्य उर्वरकों के लिए किसान दर-दर भटक रहे हैं।

author-image
Vivek Srivastav
20 sep 1c

सपा मुखिया अखिलेश यादव का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में किसानों को लगातार खाद संकट से जूझना पड़ रहा है। धान के बाद अब गेहूं और अन्य फसलों की बुआई के लिए खाद नहीं मिल रही है। डीएपी, एनपीके आदि अन्य उर्वरकों के लिए किसान दर-दर भटक रहे हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि लखीमपुरखीरी, महोबा, फतेहपुर, बदायूं, अमेठी समेत अन्य जिलों में सहकारी समितियों पर किसानों की लम्बी-लम्बी लाइनें लग रही हैं। किसान दिन भर इंतजार करते हैं, लेकिन उन्हें खाद नहीं मिलती है। हर दिन सैकड़ों किसान निराश होकर वापस लौट रहे हैं। प्रदेश में जबसे भाजपा सरकार आई है, खाद संकट कम नहीं हो रहा है। खाद की कालाबाजारी और मुनाफाखोरी जारी है। इस गोरखधंधे में भाजपा के लोग शामिल हैं। सरकार के पास किसानों के लिए झूठे आश्वासन के अलावा कुछ नहीं है।

भाजपा सरकार ने किसानों को बर्बाद कर दिया

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को बर्बाद कर दिया है। किसानों की लगातार उपेक्षा हो रही है। सरकार किसानों के प्रति संवेदनहीन है। यह किसान विरोधी सरकार है। भाजपा चाहती है कि किसान परेशान होकर खेती करना छोड़ दें, जिससे भाजपा किसानों की जमीन औने-पौने दाम पर उद्योगपतियों को दे दे। भाजपा पूरी साजिश के तहत किसानों को खेती और उनकी जमीनों से दूर कर रही है। खेती की दुश्वारियों के कारण बड़ी संख्या में किसान खेती छोड़ने और मजदूरी करने पर विवश हैं।

कई जगह- किसानों पर लाठीचार्ज

अखिलेश यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश के किसान को पहले धान की फसल के लिए खाद नहीं मिली। कई जगह- किसानों पर लाठीचार्ज हुआ। किसान घायल हुए। अब वही स्थिति गेहूं की फसल के लिए भी है। महोबा में हजारों किसान खाद के लिए सहकारी समितियों पर पहुंचे, लेकिन सिर्फ कुछ लोगों के अलावा किसी को खाद नहीं मिली। लखीमपुर में सहकारी समितियों पर खाद नहीं पहुंची। भाजपा झूठे वादे करती है। इस सरकार ने किसानों की आय दोगुना करने के बजाय उनकी खेती-किसानी और फसलों के लिए संकट पैदा कर दिया है। सीजन-दर सीजन यही स्थिति है।
    अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने किसानों को परेशानी में डाला हुआ है। प्रदेश का किसान त्रस्त है। 2027 में भाजपा सत्ता से हटेगी तभी किसानों की समस्याओं का समाधान होगा। तभी किसानों को खाद और अन्य सुविधाएं मिलेगी।

यह भी पढ़े : Crime News :हजरतगंज में युवक ने कार के अंदर खुद को गोली मारी, मौके पर मौत

Advertisment

यह भी पढ़ें: Lucknow Crime: थाने में पुलिस पर हमला, आरोपी छुड़ाने पहुंचे समर्थकों ने मचाया उत्पात, वर्दी फाड़ी, कई पुलिसकर्मी घायल

यह भी पढ़ें: Lucknow Crime: गोमतीनगर पुलिस ने गाड़ी चढ़ाने के प्रयास में एक आरोपी को किया गिरफ्तार

 samajwadi party | bjp | bjp government | bjp govt | yogi government | yogi government news | Akhilesh Yadav | UP Politics | up politics 2025 | UP politics latest | UP politics today | up politics update 

Advertisment
up politics 2025 UP politics latest yogi government news UP politics today up politics update UP Politics bjp government bjp govt yogi government bjp Akhilesh Yadav samajwadi party
Advertisment
Advertisment