/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/21/21-sep-s1-2025-09-21-16-32-53.png)
अपने भाई के साथ अपर्णा यादव। फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष व बीजेपी अपर्णा यादव की मां के बाद उनके भाई चंद्रशेखर सिंह बिष्ट के खिलाफ भी 14 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ठाकुर सिंह मनराल ने आरोप लगाया कि चंद्रशेखर बिष्ट और उनके सहयोगी हिमांशु राय ने उनसे जमीन के नाम पर करोड़ों रुपए हड़प लिए। गौरतलब है कि अपर्णा यादव सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू हैं।
मामला 22.10 बीघा जमीन की
पीड़ित के अनुसार, मामला 22.10 बीघा जमीन की है, जिसकी कीमत 1100 रुपए प्रति वर्गफुट के हिसाब से तय हुई थी। कुल डील लगभग 14 करोड़ रुपए की थी, जो नकद और चेक के माध्यम से चंद्रशेखर बिष्ट को दी गई। लेकिन बदले में केवल 13,450 वर्गफुट जमीन की रजिस्ट्री कराई गई, जो कुल सौदे का आधा भी नहीं थी।चंद्रशेखर बिष्ट की लखनऊ में मरर्चन्टास इन्फाहाइट्स प्रा. लि. नामक कंपनी है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि कंपनी के भरोसे में आकर चंद्रशेखर और हिमांशु ने उन्हें बड़ी ठगी का शिकार बनाया।
पुलिस से शिकायत करने के बाद नहीं हुई सुनवाई तो पीड़ित ने कोर्ट की ली शरण
जब पीड़ित ने बाकी रजिस्ट्री या धनराशि वापस मांगी तो आरोपियों ने धमकी दी कि पैसा भूल जाएँ और दोबारा मांगा तो जान से हाथ धो बैठेंगे। पीड़ित ने बताया कि पूरे लेन-देन की जानकारी अपर्णा यादव, उनकी मां अंबी बिष्ट और पिता अरबिंद सिंह बिष्ट को भी थी। शिकायत करने के बाद भी गोमतीनगर पुलिस या अन्य अधिकारियों से कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट के निर्देश पर थाना गोमतीनगर में FIR दर्ज की गई।इस मामले में अब पुलिस जांच में जुट गई है और आरोपियों की जवाबदेही तय करने की प्रक्रिया जारी है।