/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/20/police-2025-09-20-16-06-25.jpg)
फायरिंग करने वाले आरोपी गिरफ्तार।
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। राजधानी में थाना सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने वाले चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में तीन पुरुष और एक महिला शामिल हैं। इनके पास से पिस्टल, मैगजीन, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार बरामद हुई है।
विवाद बढ़ने पर अभियुक्त हर्ष ने रोहित की लाइसेंसी पिस्टल से फायर झोंक दिया
डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार रात आरोपियों ने स्विफ्ट कार से बार में मौज-मस्ती की। इस दौरान गार्डों ने उन्हें बाहर निकलने को कहा तो विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर अभियुक्त हर्ष मिश्रा ने रोहित पटेल की लाइसेंसी पिस्टल से फायर झोंक दिया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
लखनऊ के सुशांतगोल्फ़ सिटी में बार में विवाद के बाद फायरिंग की घटना के बारे में जानकारी देते डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल । pic.twitter.com/KK2g72qDuV
— shishir patel (@shishir16958231) September 20, 2025
पुलिस ने बरामद पिस्टल और कार को किया बरामद
सूचना पाकर थाना सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और अनुज चौधरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने हर्ष मिश्रा, प्रिन्स वर्मा, रोहित पटेल और महिला अभियुक्ता स्वाती को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।पुलिस ने बरामद पिस्टल और कार को भी मुकदमे में दाखिल किया है। चारों अभियुक्तों के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं और शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
यह भी पढ़ें।Crime News:आयकर विभाग ने निकांत और सुकांत जैन को तलब किया