Advertisment

Ayodhya News: रामलला के दर्शन कर सीएम योगी ने पौधा लगाकर किया 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का शुभारंभ

मुख्‍यमंत्री योगी ने बुधवार सुबह रामलला के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। इससे पहले मुख्‍यमंत्री ने हनुमानगढ़ी में मत्‍था टेका और विविधवत पूजा-अर्चना की। मुख्‍यमंत्री ने इसके बाद 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया।

author-image
Vivek Srivastav
ramlala

मुख्‍यमंत्री ने अयोध्‍या में हनुमानगढ़ी में मत्‍था टेका और रामलला के दर्शन किए। इसके बाद 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ बुधवार सुबह अयोध्‍या में रामलला के दर्शन करने पहुंचे। यहां उन्‍होंने रामलला का आशीर्वाद लिया और पूजा-अर्चना की। इससे पहले मुख्‍यमंत्री ने हनुमानगढ़ी में मत्‍था टेका और विविधवत पूजा-अर्चना की। मुख्‍यमंत्री ने इसके बाद 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया।

37 करोड़ पौधे लगाए जा रहे

गौरतलब है कि आज प्रदेशभर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत 37 करोड़ पौधे लगाए जा रहे हैं। इसी के साथ मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ(CM Yogi Adityanath) के नेतृत्व में यूपी आज एक नया इतिहास रचने जा रहा है। सुबह से मिली जानकारी के अनुसार अब तक 14.80 करोड़ से अधिक वृक्षारोपण किए जा चुके हैं। 
इससे पहले मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अयोध्‍या में रामलला के दर्शन के दौरान राम मंदिर में जारी निर्माण के कार्यों को भी देखा और पुजारियों से भी बातचीत की।

यह भी पढ़ें : Crime News: दो करोड़ बीमा पाने की लालच में रची खौफनाक साजिश, निर्दोष की हत्या कर खुद को दिखाया मरा, जानिए पूरा खेल

यह भी पढ़ें : UPPCL : बिजली आपूर्ति में लापरवाही पर मुख्य अभियंता निलंबित, एक्सईएन और एसई को चार्जशीट

Advertisment

यह भी पढ़ें : Crime News: प्रयागराज में एक गड्ढे में मिला चार बच्चों का शव, मचा कोहराम

ayodhya ram mandir | Ayodhya news 2025 | ayodhya | ramlala | ayodhya ram mandir news

ayodhya ram mandir news ramlala ayodhya Ayodhya news 2025 ayodhya ram mandir CM yogi CM Yogi Adityanath
Advertisment
Advertisment