Advertisment

Ayodhya News: डिजाइनर मनीष बोले, PM Modi के चेहरे पर दिखा भगवान राम के प्रति समर्पण

ध्वजारोहण पर रामलला, मां जानकी, उनके भाइयों और हनुमान जी सहित पूरे राम दरबार के लिए वस्त्र बनाने वाले डिजाइनर मनीष त्रिपाठी भी मौजूद रहे। आंखों के सामने इतने पवित्र पल को देखकर डिजाइनर मनीष भावुकता से भर गए। जानिए पीएम को लेकर उन्‍होंने क्‍या कहा?

author-image
Vivek Srivastav
25 q2

डिजाइनर मनीष त्रिपाठी और धर्म ध्‍वजा को नमन करते पीएम मोदी। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। अयोध्या का राम मंदिर मंगलवार को ध्वजारोहण के साथ संपूर्ण हो चुका है। केसरिया ध्वजा को पीएम मोदी ने 7 हजार से ज्यादा मेहमानों के सामने अभिजीत मुहूर्त में फहराकर देश को प्रभु श्रीराम की भक्ति से रंग दिया। इस मौके पर रामलला, मां जानकी, उनके भाइयों और हनुमान जी सहित पूरे राम दरबार के लिए वस्त्र बनाने वाले डिजाइनर मनीष त्रिपाठी भी मौजूद रहे। अपनी आंखों के सामने इतने पवित्र पल को देखकर डिजाइनर मनीष भावुकता से भर गए। उन्होंने पीएम मोदी को भगवान राम का सच्चा सेवक भी बताया।

ध्वजारोहण भावुक कर देने वाला पल था

मनीष त्रिपाठी ने कहा, 'ध्वजारोहण भावुक कर देने वाला पल था। जिस पल का इतने साल से इंतजार था, उस पल को अपनी आंखों के सामने पूरा होते देखना, ध्वजा को शिखर तक जाते देखना, ये पल आंखों में आंसू लाने वाले रहे। खुद पर गर्व हो रहा है, मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि इस अनमोल क्षण का साक्षी बनने का मौका मिला।' 
उन्होंने कहा कि जिस जगह हम बैठे थे, उसी जगह से पीएम मोदी गुजरकर ध्वजारोहण के लिए आए थे। अभी तक सिर्फ उनको कैमरे पर देखा था, लेकिन आज सामने से देखा तो लगा कि उनके चेहरे पर कितना सुकून और विनम्रता है। उनके चेहरे पर सेवक वाली विनम्रता दिखी और आज पहली बार भगवान राम के प्रति उनके समर्पण को बहुत करीब से देखा।

तब और आज की अयोध्या में बहुत फर्क है

सुबह ध्वजारोहण से पहले डिजाइनर मनीष त्रिपाठी ने अयोध्या और अपने बचपन की यादों को ताजा किया था। उन्होंने बताया था, 'मैं अयोध्या के पास ही अंबेडकर नगर के निकट एक गांव का रहने वाला हूं और जब हम बचपन में अयोध्या आते थे, तब और आज की अयोध्या में बहुत फर्क है। आज राजा का महल बनकर तैयार है और आज भगवान श्रीराम ने महल में अपना स्थान ग्रहण कर लिया है। इसके लिए मैं दिल से पीएम मोदी और सीएम योगी को धन्यवाद देना चाहता हूं, क्योंकि उनकी इच्छा शक्ति की वजह से ही सब संभव हो पाया है।'

यह भी पढ़ें : Ayodhya News: यज्ञ की पूर्णाहूति नहीं, बल्कि नए युग का शुभारंभ है ध्वजारोहण : सीएम योगी

Advertisment

यह भी पढ़ें : Ayodhya News: राममंदिर के शिखर पर पीएम मोदी ने फहराई धर्म ध्‍वजा, रामभक्‍तों का उत्‍साह चरम पर, देखें तस्‍वीरें

यह भी पढ़ें : Ayodhya News: पुष्‍प वर्षा के बीच PM Modi का रोड शो, महर्षि वशिष्ठ से लेकर माता शबरी तक के मंदिर में शीश नवाया

ayodhya ram mandir | ayodhya ram mandir news | ayodhya ram mandir pran pratishtha | ayodhya ram mandir ram darbar pran pratishtha | Ayodhya news 2025 

Advertisment
pm modi पीएम मोदी ayodhya ram mandir news ayodhya ram mandir ayodhya ram mandir pran pratishtha ayodhya ram mandir ram darbar pran pratishtha Ayodhya news 2025
Advertisment
Advertisment