Advertisment

Crime News : आजमगढ़ के निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख संजय यादव की गिरफ्तारी, CCTV फुटेज से उठे सवाल

आजमगढ़ के जहानागंज ब्लॉक प्रमुख संजय यादव को पुलिस ने उनके घर से उठाया। CCTV में पुलिसकर्मी साथ ले जाते दिखे, जबकि कोतवाली में पुलिस ने गिरफ्तारी से इनकार किया। पत्नी ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि झूठे मामलों में फंसाकर उत्पीड़ित किया जा रहा है।

author-image
Shishir Patel
Azamgarh Block Chief Arrest

सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाती संजय यादव की पत्नी ।

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। आजमगढ़ के जहानागंज ब्लॉक के निर्विरोध निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख संजय यादव की गिरफ्तारी को लेकर बवाल मच गया है। जानकारी के मुताबिक, बीती रात लगभग 2 बजे पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे और उन्हें अपने साथ ले गए। परिवार का आरोप है कि बिना किसी नोटिस या गिरफ्तारी वारंट के संजय यादव को जबरन उठाया गया।

पुलिस ने संजय यादव की गिरफ्तारी से किया इंकार 

सुबह जब परिजनों ने मऊ कोतवाली में पूछताछ की, तो पुलिस ने गिरफ्तारी से इनकार कर दिया। लेकिन परिवार ने जो CCTV फुटेज सार्वजनिक किया है, उसमें साफ दिखाई दे रहा है कि आधी रात को पुलिसकर्मी ब्लॉक प्रमुख को ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। इस फुटेज के सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए हैं।

पत्नी ने सोशल मीडिया पर न्याय की लगाई गुहार 

संजय यादव की पत्नी ने सोशल मीडिया के जरिए मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने लिखा कि उनके पति को झूठे आरोपों में फंसाकर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि सरकार PDA समाज के लोगों को निशाना बना रही है और राजनीतिक कारणों से उत्पीड़न किया जा रहा है।

लोग इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बता रहे 

Advertisment

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि निर्विरोध चुने जाने के बाद से ही संजय यादव राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के निशाने पर थे। अब उनकी गिरफ्तारी ने क्षेत्र में आक्रोश की लहर पैदा कर दी है। लोग इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बता रहे हैं।फिलहाल इस मामले में जिले के कप्तान से फोन पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। पता करवाते है यह कहकर फोन काट दिया। 

यह भी पढ़ें :राहुल निकला मुबारक, छात्रा को बहला फुसलाकर बेंगलूरू से मुरादाबाद लाया, वीएचआरपी ने किया खुलासा

यह भी पढ़ें :वाह योगी सरकार! भ्रष्‍टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस! दो दिन में कार्रवाई, तीसरे दिन नई तैनाती

Advertisment

यह भी पढ़ें :यूपी ने पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बाढ़ पीड़ितों के लिए 19 हजार राहत सामग्री किट के 48 वाहन भेजे

Crime Lucknow
Advertisment
Advertisment