/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/08/y-8s-2025-09-08-22-59-46.png)
राहत सामग्री के काफिले को फ्लैग ऑफ करते सीएम योगी। Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनपद सहारनपुर से पंजाब, हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड के बाढ़ पीड़ितों के लिए 19 हजार राहत सामग्री किट के 48 वाहनों को फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सहारनपुर मां शाकुम्भरी की पावन धरा है। उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की ओर से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के नागरिकों के लिए बाढ़ राहत सामग्री को भेजा जा रहा है। यह मानवीय संवेदना की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में विकास के नित नए प्रतिमान स्थापित किए जा रहे हैं, वहीं सरकार के स्तर पर आपदा से निपटने के लिए किए गए प्रयास अत्यन्त प्रभावी रहे हैं। किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए NDRF, आपदा मित्र, स्थानीय पुलिस लगातार सक्रिय होकर राहत कार्यां में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते हैं। यह आपदा के समय समाज की संवेदना को बनाए रखने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। समाज और स्वयंसेवी संगठन जब पीड़ितों के साथ खड़े हो जाते हैं, तब सरकार द्वारा संचालित संस्थाएं बेहतर परिणाम देती हैं।
सब मिलकर सामना करते हैं, तो संकट संकट नहीं रह जाता
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' अभियान के अन्तर्गत सहभागी होकर पूरा प्रदेश आपदारूपी संकट में अन्य राज्यों के साथ खड़ा है। यदि संकट में सब मिलकर सामना करते हैं, तो संकट संकट नहीं रह जाता है। यदि कहीं बाढ़ जैसी आपदा आती है, तो उस आपदारूपी संकट से निपटने के लिए सहारनपुर, लखनऊ और बलिया भी सदैव तैयार रहेगा। सरकार संकट में प्रभावित लोगों के साथ है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बड़े पैमाने पर आपदा के कारण बादल फटने तथा अतिवृष्टि की घटनाएं हुई हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 48 ट्रकों को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब भेजने के लिए तीन जनप्रतिनिधियों को साथ में भेजा जा रहा है।
प्रदेश सरकार, संकट की इस घड़ी में प्रत्येक पीड़ित के साथ
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/08/y-8-s1-2025-09-08-23-02-18.png)
प्रदेश के नागरिकों की ओर से 05-05 करोड़ रुपये की सहायता राशि उत्तराखंड तथा हिमाचल प्रदेश को राहत कोष के लिए उपलब्ध करायी जा रही है। उत्तराखंड के लिए लोक निर्माण राज्यमंत्री बृजेश सिंह, हिमाचल प्रदेश के लिए संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी तथा पंजाब के लिए सहारनपुर के नगर विधायक राजीव गुंबर यह सहायता राशि तथा राहत सामग्री लेकर जा रहे हैं। यदि अन्य सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी, तो प्रदेश की 25 करोड़ जनता तथा प्रदेश सरकार, संकट की इस घड़ी में प्रत्येक पीड़ित के साथ है।
यूपी बाढ़ जैसी आपदा को लगभग नियंत्रित करने के नजदीक
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बाढ़ सबसे बड़ी चुनौती रही है। प्रदेश सरकार द्वारा व्यापक पैमाने पर बाढ़ जैसी आपदाओं से निपटने के लिए समय पर किए गए प्रावधानों का परिणाम है कि आज प्रदेश बाढ़ जैसी आपदा को लगभग नियंत्रित करने के नजदीक पहुंच चुका है। राज्य सरकार द्वारा यमुना नदी के किनारे स्थित क्षेत्रों जनपद सहारनपुर, बागपत, गौतमबुद्धनगर तथा प्रयागराज एवं गंगा नदी के किनारे स्थित क्षेत्रों प्रयागराज, बिजनौर, बलिया आदि में पुख्ता व्यवस्था की गई है।
इसी प्रकार सरयू, रामगंगा तथा हिण्डन नदियों के जल स्तर बढ़ने के कारण हुई जनधन व फसलों की हानि तथा प्रभावित नागरिकों को प्रदेश सरकार ने तत्काल राहत सामग्री पहुंचाने का काम किया है। प्रदेश में जिन किसानों की फसलें बाढ़ व जल प्लावन की चपेट में आयी है, उनका सर्वे कराने का आदेश दिया गया है। सर्वे की रिपोर्ट आते ही तत्काल अन्नदाता किसानों के नुकसान की भरपाई सरकार के स्तर से प्रारम्भ कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- जानकीपुरम समेत इन इलाकों में आज बंद रहेगी बिजली
यह भी पढ़ें- पावर कारपोरेशन में लागू होगा वर्टिकल सिस्टम, 30 प्रतिशत कम हो जाएंगे आउटसोर्स कर्मचारी
यह भी पढ़ें- नौकरशाही के शिकंजे में बिजली विभाग, 25 साल में 1 लाख करोड़ का घाटा
यह भी पढ़ें- हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, इन इलाकों में आज गुल रहेगी बिजली
CM yogi | CM Yogi Adityanath | cm yogi news | yogi news | yogi government | yogi government news | latest up news | up news | UP news 2025 | up news hindi