Advertisment

Banke Bihari मंदिर से जुड़ेगा 6 लेन हाईवे, 923 गांवों की बदलेगी तकदीर

यूपी सरकार ने ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए बड़ा कदम उठाया है। बांके बिहारी मंदिर को 6 लेन एक्सप्रेसवे से जोड़ते हुए 923 गांवों को जोड़ा जाएगा। राया में भव्य हेरिटेज सिटी बसाई जाएगी, जिससे पर्यटन और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

author-image
Vibhoo Mishra
up
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन नेटवर्क।

उत्तर प्रदेश सरकार ने यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के फेज-2 मास्टर प्लान को मंजूरी दे दी है, जिससे ब्रज क्षेत्र के विकास को रफ्तार मिलेगी। इस योजना में 923 गांवों को शामिल किया गया है, जिससे हजारों किसानों और व्यापारियों को फायदा होगा।

बांके बिहारी मंदिर से जुड़ेगा 6 लेन एक्सप्रेसवे

इस मास्टर प्लान के तहत बांके बिहारी जी मंदिर को यमुना एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए 6 लेन हाईवे का निर्माण होगा। इसके दोनों ओर हेरिटेज कॉरिडोर विकसित किया जाएगा, जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

राया में बसाई जाएगी भव्य हेरिटेज सिटी

फेज-2 योजना में राया के पास एक नई हेरिटेज सिटी बसाने का प्रस्ताव शामिल है। इसमें 350 एकड़ में थीम-बेस्ड हेरिटेज पार्क, 103 एकड़ में योग और वेलनेस सेंटर, 42 एकड़ में कन्वेंशन सेंटर, 35 एकड़ में आयुर्वेद केंद्र, 26.60 एकड़ में होटल और 10 एकड़ में वृद्धाश्रम बनाया जाएगा।

चार जिलों के 923 गांव होंगे शामिल

फेज-2 मास्टर प्लान में आगरा, मथुरा, अलीगढ़ और हाथरस के 923 गांव शामिल किए गए हैं। इनमें सबसे अधिक 415 गांव मथुरा के, 358 गांव हाथरस के, 92 गांव अलीगढ़ के, और 58 गांव आगरा के हैं।

ब्रज क्षेत्र को मिलेगा नया आयाम

Advertisment

इस परियोजना से न केवल ब्रज क्षेत्र के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। जमीन अधिग्रहण और अन्य विकास कार्य जल्द ही शुरू होने की संभावना है।

up government Banke bihari mandir vrindavan Vrindavan banke bihari mandir Vrindavan ke banke bihari
Advertisment
Advertisment