Advertisment

बृजभूषण शरण सिंह ने पूछा, राहुल गांधी के बयान का पाकिस्तान में स्वागत होना, क्या गर्व की बात है?

लखनऊ, उत्‍तर प्रदेश। भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी के पाकिस्तान के साथ तनाव पर दिए गए बयान का पाकिस्तान में स्वागत होता है।

author-image
Vivek Srivastav
कांग्रेस

बृजभूषण शरण सिंह और राहुल गांधी। Photograph: (साेशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी के पाकिस्तान के साथ तनाव पर दिए गए बयान का पाकिस्तान में स्वागत होता है। सिंह ने पूछा, "क्या यह उनके लिए गर्व की बात है?" उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी के बयानों को भारत के खिलाफ माना जाना चाहिए और उन्हें आत्मचिंतन करना चाहिए। इस बयान से दोनों पक्षों के बीच तकरार बढ़ गई है। राहुल गांधी के बयानों से कांग्रेस को नुकसान हो रहा है, यह बात भाजपा नेता ब्रजभूषण शरण सिंह ने एक न्‍यूज एजेंसी से बातचीत में कही है। 

भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने सवाल उठाया कि अपने ऊपर सवाल करना, अपनी ही निंदा करना, अपनी सेना को कमजोर बताना और हार को स्वीकार करना, ये सब कांग्रेस के लिए ठीक नहीं है। सिंह ने कहा कि राहुल गांधी का ऐसा बयान पार्टी को राजनीतिक रूप से कमजोर कर रहा है। इस तरह के बयान पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं और पार्टी के अंदर भी असमंजस की स्थिति पैदा कर सकते हैं।

राहुल गांधी पर निशाना क्यों?

10 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच ऑपरेशन सिंदूर के बाद अचानक सीजफायर हो गया। इस घटना के बाद विपक्ष, खासकर राहुल गांधी, सरकार की आलोचना कर रहे हैं। विपक्ष का कहना है कि इस तनाव के दौरान कोई भी देश भारत के पक्ष में खड़ा नहीं दिखा। राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के उस बयान को लेकर सवाल उठाए, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान से जानकारी साझा करने की बात कही थी। इस बयान को लेकर भाजपा नेता राहुल गांधी पर हमला कर रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम में राहुल गांधी का विरोधियों के निशाने पर आना साफ दिख रहा है।

यह भी पढ़ें :  पार्टी कार्यालय के बाहर लगी एक और होर्डिंग, शायराना अंदाज में BJP पर कसा तंज

Advertisment

यह भी पढ़ें : लखनऊ कलेक्‍ट्रेट में रिश्‍वत ले रही महिला कर्मचारी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें :  'ऑपरेशन सिंदूर' की कामयाबी कांग्रेस के लिए चिंता का विषय ?

यह भी पढ़ें : कलाकारों की भुगतान राशि में हेराफेरी करने वाला इवेंट मैनेजर STF के हत्थे चढ़ा, लारेंस विश्नोई के नाम पर धमकाने का भी आरोप

Congress
Advertisment
Advertisment