Advertisment

लखनऊ विश्वविद्यालय : बीटेक छात्रा आकांक्षा सिंह का भारतीय नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट पद पर हुआ चयन

कुलपति ने कहा की यह सफलता आकांक्षा की लगन, परिश्रम एवं संकाय में उपलब्ध गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण का प्रतिफल है। ये उपलब्धियां हमारे विद्यार्थियों को राष्ट्रसेवा के लिए और अधिक प्रेरित करती हैं।

author-image
Abhishek Mishra
BTech student Akanksha Singh selected for Sub Lieutenant Indian Navy

लखनऊ विश्वविद्यालय बीटेक छात्रा आकांक्षा सिंह Photograph: (YBN)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय की बीटेक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) 2024 बैच की छात्रा आकांक्षा सिंह का चयन भारतीय नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय एवं संकायाध्यक्ष प्रो एके सिंह ने आकांक्षा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कुलपति ने कहा की यह सफलता आकांक्षा की लगन, परिश्रम एवं संकाय में उपलब्ध गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण का प्रतिफल है। ये उपलब्धियां हमारे विद्यार्थियों को राष्ट्रसेवा के लिए और अधिक प्रेरित करती हैं।

13 लाख का मिला वार्षिक पैकेज

प्लेसमेंट सेल के प्रभारी डॉ. हिमांशु पांडेय ने जानकारी दी कि आकांक्षा सिंह का भारतीय नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट के पद पर चयन शॉर्ट सर्विस कमीशन के अंतर्गत हुआ है, जिसके तहत वह इलेक्ट्रिकल ऑफिसर के रूप में अपनी सेवाएं देंगी। उन्हें लगभग 13 लाख वार्षिक पैकेज पर नियुक्ति मिली है।

पांच कंपनियों से भी मिला था ऑफर

हिमांशु पांडेय ने बताया की आकांक्षा सिंह हमारे संकाय की एक अत्यंत प्रतिभाशाली एवं समर्पित छात्रा रही हैं। भारतीय नौसेना में चयन के अतिरिक्त, उन्होंने संकाय के प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में भी पांच प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन प्राप्त किया था, जो उनकी बहुआयामी प्रतिभा को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें- UP News : प्रदेश बना गन्ना बीज उत्पादन में देश का अगुवा, दोगुनी हुई नर्सरियों की संख्या

Advertisment

यह भी पढ़ें- अवैध अतिक्रमण पर सख्त हुईं मंडलायुक्त, बोलीं- भूमाफियाओं पर करें कड़ी कार्रवाई

यह भी पढ़ें- लखनऊ मंडल की 10 ट्रेनें प्रभावित, 16 से 21 जून तक ये रूट रहेंगे ब्लॉक, सफर से पहले जांच लें स्टेटस

Advertisment
Advertisment