Advertisment

Crime News: जमीन व पैसों के विवाद में चली गोली, डेयरी संचालक और उसकी बहन घायल

लखनऊ के गुडम्बा क्षेत्र में जमीन और पैसों के विवाद में 24 वर्षीय युवक और उसकी बहन को गोली मार दी गई। दोनों खतरे से बाहर है। पुलिस ने दो नामजद आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

author-image
Shishir Patel
Gudamba police

घायलों के बारे में जानकारी करती पुलिस।

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। राजधानी में थाना गुडम्बा क्षेत्र के विवेकानंद पुरम, कल्याणपुर में मंगलवार देर रात जमीन और पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में गोली चल गई। इसमें 24 वर्षीय आसिफ गाजी पुत्र स्व. मोहम्मद शाकिर और उसकी बहन सन्नो गोली लगने से घायल हो गई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आसिफ गाजी डेयरी संचालक है।

फायरिंग की आवाज सुनकर दौड़े आसपास के लाेग

जानकारी के मुताबिक रात करीब 11 बजे एसयूबी से दो युवक अाए और घर में घुस गए। इसके बाद उनके पीछे एक दर्जन लोग भी आ धमके। इसी बीच आसिफ आ गया तो उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली आसिफ के दाएं कंधे को छूते हुए निकल गई। जबकि दूसरी गोली आसिफ की बहन सन्नों के अंगूठे में जा लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर आस पास के लोग दौड़े और आरोपियों के ऊपर फायरिंग कर दी। खुद को फंसता देख आरोपी भाग निकले।

जांच में जमीन और पैसों का विवाद आया सामने

उधर फायरिंग की सूचना मिलते ही थाना पुलिस, उच्चाधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि विवाद जमीन और पैसों को लेकर था। गोली युवक के बाएं कंधे पर लगी और बहन के अंगूठे में , जिसे तुरंत रेजेन्सी अस्पताल ले जाया गया और बाद में ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें : Crime News: ईओडब्ल्यू समीक्षा बैठक में मेरठ सेक्टर अव्वल, निरीक्षक अजय शर्मा को ईओडब्ल्यू की डीजी ने किया सम्मानित

Advertisment

यह भी पढ़ें : Crime News: डीजीपी राजीव कृष्ण ने किया रेलवे सुरक्षा जागरूकता अभियान का अनावरण

यह भी पढ़ें : त्यौहारों से पहले अफसरों को मंडलायुक्त के निर्देश, वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े अफसर

Lucknow Crime
Advertisment
Advertisment