लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजभवन पहुंचकर मुलाकात की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से शिष्टाचार मुलाकात थी। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को अरविंद जावलेकर द्वारा लिखित पुस्तक "लोकमाता अहिल्याबाई" भेंट की। राजभवन में चली यह मुलाकात की तस्वीरें मुख्यमंत्री मीडिया सेल और यूपी के राज्यपाल के ऑफिशल हैंडल से शेयर की गई।
कौन है अखिल्याबाई होलकर?
अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की उन महान व्यक्तित्वों में से हैं जिन्होंने न्याय, धर्म और लोक कल्याण के आधार पर शासन किया। उनका 30 वर्षीय शासनकाल भारतीय शासन व्यवस्था का स्वर्णिम काल माना जाता है। भारतीय इतिहास में कुछ शासक ऐसे हुए हैं जिनका नाम आज भी श्रद्धा और सम्मान के साथ लिया जाता है। महारानी अहिल्याबाई होल्कर (1725-1795) उन्हीं महान व्यक्तित्वों में से एक हैं।
प्रारंभिक जीवन और संघर्ष
चौंडी गाँव (महाराष्ट्र) में जन्मी अहिल्याबाई का विवाह मल्हारराव होल्कर के पुत्र खंडेराव के साथ हुआ था। जब वे मात्र 8 वर्ष की थीं, तब मल्हारराव होल्कर ने उनमें असाधारण प्रतिभा देखकर उन्हें अपने घर लाया था। युवावस्था में ही विधवा हो जाने के बाद, उन्होंने अपने सुसर मल्हारराव के मार्गदर्शन में शासन की बारीकियाँ सीखीं। 1767 में सत्ता संभालने के बाद अहिल्याबाई ने इंदौर को अपनी राजधानी बनाया। उनका शासन न्याय, धर्म और प्रजा कल्याण पर आधारित था। वे प्रतिदिन दरबार लगाकर जनता की समस्याओं को सुनती थीं और तत्काल न्याय प्रदान करती थीं। उनके राज्य में कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोता था और अपराध की दर न्यूनतम थी।
Good News : कैम्पा निधि से वनीकरण में उत्तर प्रदेश, देश में प्रथम
UP News : कृषि मंत्री शाही बोले, 29 मई से 12 जून तक चलेगा विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025
आसमान में नज़र आया जिल हिज्ज का चांद, 7 जून को देश में मनाया जाएगा ईद उल अजहा का पर्व
Lucknow: बिजली के खंबे से टकराकर रेल इंजन हुआ बेपटरी, मची अफरा-तफरी