Advertisment

CM Yogi ने बिजनौर पहुंचकर धर्मपाल सिंह की मां को दी श्रद्धांजलि, कांवड यात्रा मार्ग का किया हवाई सर्वे

BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की माता भगवती देवी के निधन पर सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके गांव हुरनंगला पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

author-image
Deepak Yadav
cm yogi adityanath

धर्मपाल सिंह की माता के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते सीएम योगी Photograph: (YBN)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की माता भगवती देवी के निधन पर सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर में उनके गांव हुरनंगला पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। भगवती सिंह का निधन शनिवार रात 95 वर्ष की आयु में हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धर्मपाल सिंह के परिवार को सांत्वना देते हुए उनकी माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

CM  YOGI

सीएम ने शोकाकुल परिवार के साथ बिताया समय

मुख्यमंत्री सोमवार दोपहर लखनऊ से राजकीय विमान द्वारा गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद उन्होंने हेलीकॉप्टर से कांवड़ यात्रा मार्ग का हवाई सर्वेक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सर्वेक्षण के बाद वे हेलीकॉप्टर से नगीना क्षेत्र के गांव हुरनंगला पहुंचे, जहां उन्होंने शोकाकुल परिवार के साथ समय बिताया।

003

गंगा बैराज घाट पर श्रद्धांजलि

Advertisment

इससे पहले धर्मपाल सिंह की माता  भगवती देवी की अंत्येष्टि में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी गंगा बैराज घाट पर शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री के हुरनंगला आगमन के अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल, एमएलसी डॉ महेंद्र कुमार सिंह, एमएलसी अशोक कटारिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

002

यह भी पढ़ें- आम महोत्सव में आमों की लूट, चंद मिनटों में स्टाल हुए खाली, देखें वीडियो

Advertisment

यह भी पढ़ें- पंखुड़ी ने ठुकराया Akhilesh Yadav का ऑफर, योगी सरकार पर बरसे सपा चीफ

यह भी पढ़ें- पंचायत चुनाव : यूपी में Students को जोड़ेगी AAP, छात्र इकाई का करेगी विस्तार

Advertisment
Advertisment