लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 5 जून को 53 साल के हो गए। इस मौके पर पीएम मोदी(pm modi) समेत तमाम दिग्गज नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती(mayawati) ने भी सीएम योगी को बधाई दी है। हालांकि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने खबर लिखे जाने तक बधाई नहीं दी थी। तमाम दिग्गजों ने सीएम योगी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं और उनके दीर्घायु होने की कामना की है। यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक ने भी शुभकामनाएं देते हुए दीर्घायु होने की कामना की है।
वहीं, CM Yogi Adityanath ने विश्व पर्यावरण दिवस-2025 और अपने जन्मदिन पर पौधरोपण किया। अपने सरकारी आवास पर सीएम योगी ने सुबह बिल्व (बेल) का पौधा लगाया। सीएम योगी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, 'एक पेड़ मां के नाम अभियान' के माध्यम से हम लोगों ने इस बार भी प्रदेश में 35 करोड़ से अधिक पौधरोपण का लक्ष्य रखा है।इसी क्रम में आज पावन 'गंगा दशहरा' एवं विश्व पर्यावरण दिवस पर लखनऊ में पौधरोपण किया।'
अभियान की सफलता हेतु मंगलकामनाएं!
सीएम योगी ने यूपी को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया : पीएम मोदी
पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है, 'यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हाल के वर्षों में उन्होंने राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। विकास और लोक कल्याण की दृष्टि से वे लगातार परिश्रम कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु प्रदान करें।'
सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं : अमित शाह
गृहमंत्री अमित शाह ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, 'उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मोदी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार जन-जन तक विकास और गरीबकल्याण के लाभ पहुंचा रही है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।'
ईश्वर योगी को उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें : राजनाथ सिंह
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बधाई देते हुए अपने एक्स हैंडल पर लिखा, 'उत्तर प्रदेश के ऊर्जावान और गतिशील मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हाल के वर्षों में उन्होंने राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। विकास और लोक कल्याण की दृष्टि से वे लगातार परिश्रम कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य एवं लंबी आयु प्रदान करें।'
मायावती ने दी शुभकामना
बसपा प्रमुख मायावती ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है, 'उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ जी को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं दीर्घायु जीवन होने की भी शुभकामनाएं।'
ब्रजेश पाठक ने दी बधाई
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बधाई देते हुए अपने एक्स हैंडल पर लिखा है, 'उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।'
केशव प्रसाद मौर्य ने दीं शुभकामनाएं
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है, 'उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर यश की प्रार्थना करता हूं।'
यह भी पढ़ें : विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी ने किया पौधरोपण
यह भी पढ़ें : Crime News:आधी अधूरी जांच के बीच आरोपी IRS अफसर सिक्किम जोन से संबद्ध, पुलिस को अभी तक नहीं मिली सीसीटीवी फुटेज
यह भी पढ़ें : Crime News : बकरीद को लेकर लखनऊ पुलिस की तैयारियां तेज , शांति समिति की बैठक में साम्प्रदायिक सौहार्द्र बनाए रखने की अपील
यह भी पढ़ें : Electricity Crisis : बिजली विभाग और नगर निगम के विवाद का खामियाजा भुगत रहे राजाजीपुरम के उपभोक्ता