लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। राजधानी में लगातार कोरोना (Corona) संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। लखनऊ में बीते 27 घंटे में 10 नए कोरोना पॉजिटिव (Covid Positive) मरीज मिले हैं। इसमें 10 वर्षीय बालिक, चार महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। इसी के साथ कोरोना संक्रमितों की संख्या 60 पहुंच गई है। इसमें 32 एक्टिव केस हैं।
ये हुए संक्रमित
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. एनबी सिंह के अनुसार, नए मरीजों में राजाजीपुरम से 35 वर्षीय पुरुष, जानकीपुरम से 47 वर्षीय पुरुष, चौक से 31 और 26 वर्षीय पुरुष, आलमबाग में कृष्णा पल्ली की 36 वर्षीय महिला, 10 वर्षीय बालिका, इंदिरा नगर से 27 वर्षीय महिला, चौक से 26 वर्षीय महिला, सरोजनी नगर से 45 वर्षीय महिला और 55 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनका घर पर इलाज चल रहा है।
जांचों की संख्या बढ़ाई जा रही
डॉ. एनबी सिंह के मुताबिक, लगातार जांचों की संख्या बढ़ाई जा रही है। ऐसे मरीज जिन्हें सर्दी, खांसी, जुखाम और बुखार है, उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। उनकी काउंसलिंग की जा रही है कि कहीं वह बाहर यात्रा करके तो नहीं आए हैं।
प्रदेश में 265 सक्रिय केस
प्रदेश की बात करें तो सक्रिय केसों की संख्या 265 है। जब बीते 24 घंटे में यूपी में 36 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग और किसी से हाथ मिलाने से बचें।
इतनी गोलियां मारूंगा कोई पहचान नहीं पाएगा : पत्रकार और BJP विधायक शलभमणि को धमकी, केस दर्ज
तबादलों में भ्रष्टाचार पर गरमाई सियायत : Mayawati ने कहा- मुख्यमंत्री SIT और विजिलेंस से कराएं जांच
DM-CMO विवाद : Akhilesh Yadav ने निलंबित सीएमओ को बताया ईमानदार, BJP पर साधा निशाना
ऊर्जा मंत्री रात में अचानक पहुंचे 1912 हेल्पलाइन, एसी में कर्मचारियों के छूटे पसीने