Advertisment

Crime News: कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले अलीगढ़ में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़

अलीगढ़ में पुलिस ने थाना क्वार्सी क्षेत्र में अवैध असलहा फैक्ट्री से 32 तमंचे समेत भारी मात्रा में हथियार बनाने का सामान बरामद किया। कांवड़ यात्रा से पहले इतनी बड़ी मात्रा में अवैध हथियार बरामद होने से पुलिस-प्रशासन की चिंता बढ़ी।

author-image
Vivek Srivastav
arms

अवैध असलहा फैक्ट्री से बरामद हथियार। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। कांवड़ यात्रा के शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन आए दिन बैठकें कर कांवड़ यात्रा के शांतिपूर्ण तरीके से संपन्‍न होने की कोशिश में लगा है। इस बीच, अलीगढ़ से आई एक खबर ने पुलिस-प्रशासन के कान खड़े कर दिए हैं। यहां के थाना क्वार्सी इलाके के मौलाना आजाद नगर में पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को मौके से भारी मात्रा में बने और अधबने तमंचे, बैरल, हथियारों के पुर्जे और असलहा बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

कांवड़ यात्रा से तो संबंध नहीं, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस की टीम ने छापेमारी के दौरान 32 तैयार तमंचे (.315 बोर), 34 बैरल, 6 अधबने तमंचे, और 3 हॉफ बॉडी (पीतल) बरामद किए हैं। इसके अलावा वेल्डिंग मशीन, ग्राइंडर, प्लास, रेती, हथौड़ी, पेचकस, चाबी, स्प्रिंग, लोहे के तारों के बंडल, और अन्य सामान भी जब्त किया गया है। शुरुआती जांच में सामने आ रहा है कि अवैध हथियार बनाने की यह फैक्‍ट्री काफी समय से संचालित थी। फ‍िलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतने बड़े पैमाने पर हथियार बनाने का मकसद क्‍या था? साथ ही इसका कोई संबंध कांवड़ यात्रा से तो नहीं है।

खबर अपडेट की जा रही है। 

यह भी पढ़ें- पंचायत चुनाव : यूपी में Students को जोड़ेगी AAP, छात्र इकाई का करेगी विस्तार

यह भी पढ़ें- प्राइमरी स्कूलों के विलय पर शिक्षकों में उबाल, आठ जुलाई को आंदोलन का ऐलान

Advertisment

यह भी पढ़ें- निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन, जेल भरो आंदोलन की तैयारी तेज

Crime | up news breaking | UP news 2025 | latest up news | up news | up news hindi | up news in hindi 

up news in hindi up news hindi up news latest up news UP news 2025 up news breaking Crime
Advertisment
Advertisment