Advertisment

KGMU : डॉ सूर्यकांत को मिली राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, एनएएमएस की वित्त समिति के बने सदस्य

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. सूर्यकान्त को राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान अकादमी एनएएमएस की वित्त समिति के सदस्य के रूप में नामित किया गया है।

author-image
Deepak Yadav
एडिट
dr suryakant achievement

डॉ. सूर्यकान्त बने राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान अकादमी की वित्त समिति के सदस्य Photograph: (YBN)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. सूर्यकांत को राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान अकादमी (एनएएमएस) की वित्त समिति के सदस्य बनाया गया है। डॉ. सूर्यकांत एनएएमएस के लाइफ सदस्य हैं। वर्ष 2018 में उन्हें अकादमी की प्रतिष्ठित फैलोशिप से सम्मानित किया गया था। चिकित्सा क्षेत्र में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए 2021 में डॉ. आरवी राजम ओरेशन अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। उनकी यह नियुक्ति न केवल उनके विशिष्ट चिकित्सीय, वैज्ञानिक एवं नेतृत्व योगदान की पुष्टि करती है। बल्कि राष्ट्रीय चिकित्सा नीतियों के निर्माण में उनकी भागीदारी को भी और अधिक सशक्त बनाती है।

Advertisment

सूर्यकांत शीर्ष दो फीसद वैज्ञानिकों में शामिल

डॉ. सूर्यकांत का नाम विश्व के शीर्ष दो फीसद वैज्ञानिकों में शामिल किया जा चुका है। वह विगत 27 वर्षों से चिकित्सा शिक्षा में हैं। जिनमें से 20 वर्षों से प्रोफेसर और 14 वर्षों से विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने चिकित्सा विज्ञान से संबंधित विषयों पर 22 पुस्तकें लिखी हैं। एलर्जी, अस्थमा, क्षय (टीबी) और फेफड़ों के कैंसर पर उनके एक हजार से अधिक शोध पत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय जर्नलों में प्रकाशित हो चुके हैं। साथ ही दो अंतर्राष्ट्रीय पेटेंट भी उनके नाम दर्ज हैं।

214 राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

Advertisment

विभागाध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत ने अब तक लगभग 200 एमडी-पीएचडी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया है। 50 से अधिक शोध परियोजनाओं का नेतृत्व किया है। 22 फैलोशिप और 20 ओरेशन अवॉर्ड प्राप्त किए हैं। उन्हें अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय तथा राज्य स्तर की विभिन्न संस्थाओं की ओर से 214 पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। नई शिक्षा नीति की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर 29 जुलाई 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से हिंदी भाषा में जारी की गई 100 पुस्तकों में डॉ. सूर्यकांत की दो पुस्तकों को भी शामिल किया गया है। डॉ. सूर्यकांत पिछले ढाई दशकों से लेख, व्याख्यान, टेलीविजन, रेडियो, प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के माध्यम से टीबी, अस्थमा, एलर्जी, लंग कैंसर एवं श्वसन से संबंधित अन्य बीमारियों के प्रति जनजागरूकता फैलाने में सक्रिय हैं।

जवाहरलाल नेहरू ने किया था एनएएमएस का उद्घाटन

राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान अकादमी चिकित्सा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने वाली एक अग्रणी संस्था है। इसकी स्थापना 21 अप्रैल 1961 को हुई थी और उद्घाटन तत्कालीन प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू ने किया था। भारत सरकार से मान्यता प्राप्त यह अकादमी चिकित्सा शिक्षा (CME) की नोडल एजेंसी है और राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति एवं योजना के निर्माण में अहम भूमिका निभाती है। देशभर में अकादमी CME कार्यक्रमों, संगोष्ठियों और कार्यशालाओं का आयोजन करती है तथा नवीनतम चिकित्सा शोध का प्रसार करती है। इसके अतिरिक्त, यह प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों को फैलोशिप, एमेरिटस प्रोफेसर की उपाधि एवं जीवन उपलब्धि पुरस्कारों से सम्मानित भी करती है। भारत रत्न डॉ. बीसी रॉय को भी इस अकादमी की मानद फैलोशिप प्राप्त है।

Advertisment

यह भी पढ़ें- केशव प्रसाद मौर्य का सपा-कांग्रेस पर तीखा वार, कहा- 2047 तक अखिलेश को नहीं मिलेगी सत्ता, अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर खरगे व राहुल की समझ बौनी

यह भी पढ़ें- नहीं रहे राज्य सूचना आयुक्त गिरजेश चौधरी, दिल का दौरा पड़ने से निधन

यह भी पढ़ें- अनुप्रिया पटेल का पंचायत चुनाव अकेले लड़ने के एलान : मंत्री जयवीर सिंह बोले- ज्यादा सीटें पाने को कर रहीं बयानबाजी

Advertisment
Advertisment