/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/23/4vx2RE6uVACMrOnzDXe1.jpg)
केशव मौर्य का सपा—कांग्रेस पर तीख हमला Photograph: (Social Media)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और कांग्रेस (Congress) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 2027 में सपा का पूरी तरह सफाया होगा। साथ ही आपरेशन सिंदूर को लेकर बयानबाजी पर मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया। मौर्य ने शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया एक्स पर लिखा कि सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव 2027 के लिए फिर से 2022 की तरह मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं, लेकिन प्रदेश की जनता ने ठान लिया है। 2027 में 2017 दोहराएंगे, सपा को समाप्त वादी पार्टी बनाकर गुंडागर्दी, अपराध और माफियावाद से सदैव के लिए मुक्ति दिलाएंगे। 2047 तक सपा को सत्ता नसीब नहीं होगी।
सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव 2027 के लिए फिर से 2022 की तरह मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं, लेकिन प्रदेश की जनता ने ठान लिया है।
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) May 23, 2025
2027 में 2017 दोहराएंगे, सपा को समाप्त वादी पार्टी बनाकर गुंडागर्दी,अपराध और माफियावाद से सदैव के लिए मुक्ति दिलाएंगे।
2047 तक सपा को सत्ता नसीब…
बौनी समझ वाली जोड़ी ने कांग्रेस का बनाय मजाक
इससे पहले उप मुख्यमंत्री केशव प्रयाद मौर्य ने आपरेशन सिंदूर को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। मौर्य ने अंतरराष्ट्रीय मामलों में दोनों नेताओं की समझ को बैनी बताते हुए आपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर मातम मनाने का आरोप लगाया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और ‘कांग्रेस के स्थायी अध्यक्ष’ राहुल गांधी की उबाऊ व थकाऊ जोड़ी ने अपनी उम्रदराज पार्टी को मजाक का विषय बना दिया है। अंतरराष्ट्रीय मामलों में ‘बौनी समझ’ रखने वाली इस जोड़ी और उनकी पार्टी में दुनियादारी समझने वाले नेताओं में जमीन-आसमान का फर्क है।
आपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस में मतभेद
उप मुख्यमंत्री ने आगे लिखा कि अर्थिक एवं विदेशी मामलों को समझने वाले कांग्रेस के कुछेक नेता आपरेशन सिंदूर पर मोदी सरकार को लेकर जहां सकारात्मक हैं, वहीं खरगे-गांधी की जोड़ी ने ‘घोर नकारात्मकता का खोल ओढ़’ रखा है। ‘आपरेशन सिंदूर’ के सफल होने के बाद से ही इस जोड़ी के चेहरों पर मातम पसरा था कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर जाकर मय सबूत के साथ प्रहार कर दिया जो अब उनकी खुन्नस में तब्दील हो गया है।
कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे और ‘कांग्रेस के स्थायी अध्यक्ष’ श्री राहुल गांधी की उबाऊ व थकाऊ जोड़ी ने अपनी उम्रदराज पार्टी को मजाक का विषय बना दिया है। अंतरराष्ट्रीय मामलों में ‘बौनी समझ’ रखने वाली इस जोड़ी और उनकी पार्टी में दुनियादारी समझने वाले नेताओं में…
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) May 23, 2025
क्या कहा था कांग्रेस नेताओं ने
दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को एक छुट-पुट युद्ध करार दिया था। जबकि राहुल गांधी ने इसके रोके जाने पर प्रधानमंत्री मोदी पर भारत के सम्मान से समझौता करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा था कि मोदी जी, खोखले भाषण देना बंद कीजिए। सिर्फ यह बताइए कि आतंकवाद पर आपने पाकिस्तान की बात पर भरोसा क्यों किया? इन बयानों के बाद भाजपा कांग्रेस नेताओं पर हमलावर है।
यह भी पढ़ें- LDA की आवासीय योजना में अवैध प्लाटिंग, वीसी ने प्रवर्तन टीम को लगाई जमकर फटकार
यह भी पढ़ें-Good Morning Lucknow: जाने आज अपने शहर में क्या है खास