/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/04/lNJDu72NLIH0A6xa060b.jpeg)
अयोध्या पहुंचने पर एलन मस्क के पिता एरोल मस्क। Photograph: (वाईबीएन )
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। अयोध्या में अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क(Elon musk) के पिता एरोल मस्क बुधवार दोपहर अपने परिवार के साथ श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला के दर्शन के लिये अयोध्या पहुंचे। एरोल मस्क दोपहर करीब ढाई बजे महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे। उनका स्वागत जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों और हनुमानगढ़ी के पुजारी हेमंत दास ने किया। मस्क अपनी पुत्री के साथ अपने निजी विमान से अयोध्या आए हैं। एयरपोर्ट से मस्क का काफिला रामजन्मभूमि की ओर रवाना हो गया।
भारतीय संस्कृति की तारीफ की
पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में मस्क ने भारतीय संस्कृति की तारीफ की और कहा कि यहां के अध्यात्म दर्शन और दयालु प्रवृत्ति के वह कायल हैं। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि भारत और अमेरिका के संबंध निकट भविष्य में और प्रगाढ़ होंगे। अरबपति एरोल मस्क का स्वागत राम मंदिर में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने किया। एरोल मस्क ने रामलला के दर्शन किए। राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा। राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के दर्शन के बाद मस्क दिल्ली वापस लौट जाएंगे।
यह भी पढ़ें : ...Because every child is special: योगी सरकार ने विशिष्ट जरूरतों वाले बच्चों के लिए शुरू किया पोस्टर अभियान
यह भी पढ़ें : इंसानियत भी शर्मसार : बेजुबान 10 कुत्तों को खाने में दिया जहर, 4 की मौत
यह भी पढ़ें : Good News: कॉक्लियर इम्प्लांट से दिव्यांग बच्चों की मुस्कान लौटा रही योगी सरकार
यह भी पढ़ें : कुंभ मेला : अमिताभ ठाकुर का आरोप, वायरलेस सेट की खरीद में हुआ करोड़ों का घोटाला